Breaking News
Home / Uncategorized / दिव्यांगों की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयार की रुपरेखा: फुलिया

दिव्यांगों की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयार की रुपरेखा: फुलिया

कुरुक्षेत्र 22 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि दिव्यांगों की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक रुपरेखा तैयार की गई है। इस योजना के अनुसार चुनावों को सुगम बनाने के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है और जिलास्तर पर 13 सदस्यों की एक कमेटी का भी गठन किया गया है।

वे सोमवार को लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी मतदाता मतदान प्रक्रिया से वंचित नही रहना चाहिए। इस उदेश्य को पूरा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सभी श्रेणियों के व्यक्तियों को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए प्रयास किए है। इस प्रक्रिया के तहत दिव्यांग जनों को संविधान के अनुसार मतदान प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक रुपरेखा तैयार की गई है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 4 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इतना ही नहीं जिलास्तर पर 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र अनुसार गठित कमेटी करके समय-समय पर मीटिंगे करवाना सुनिश्चित करे और इन मिटिंगों में दिव्यांगजनों की चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर भरसक प्रयास किए जाए और दिव्यांगजनों की पहचान करने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए। इस जानकारी को समय-समय पर जुटाने के लिए तकनीकी की सहायता भी ली जा सकती है। कमेटी के सदस्य पात्र दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान करके उनका नाम मतदाता सूचि में पंजीकृत करवाने और चुनाव प्रक्रिया में निगरानी और आंकलन की व्यवस्था भी करेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को चुनाव में शामिल करने के लिए स्वीप गतिविधियों के तहत जागरुक किया जाए। इसके लिए कालेज, स्कूलों, चुनाव पाठशालाओं, एनसीसी, एनएसएस व अन्य संस्थाओं के माध्यम से भी जागरुकता लाई जाए।

उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के विभिन्न वर्गो के लिए वेबसाईट तैयार की जाए और मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए तकनीकी का इस्तेमाल किया जाए तथा लोकसभा चुनावों में दिव्यांगों के सामने आई समस्याओं का तकनीकी के सहायता से समाधान किया जाए। इसके अलावा सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ और सिविल सोसायटी संगठनों की भी सहायता ली जाए। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों को उचित सुविधाए उपलब्ध करवाई गई थी और आगामी विधानसभा चुनावों में भी इसी प्रकार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मौके पर एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम पिहोवा डा. संजय कुमार, एसडीएम लाडवा अनिल यादव, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, कानूनगो सुभाष चंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *