Breaking News
Home / Social / दु:खभंजन महादव मंदिर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर दसवें दिन भी जारी

दु:खभंजन महादव मंदिर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर दसवें दिन भी जारी

कुरुक्षेत्र 25 जुलाई आयुष विभाग कुरूक्षेत्र द्वारा कांवड शिविर के मौके पर श्री दुख भन्जन महादेव मन्दिर कुरूक्षेत्र में लगाये जा रहे विशाल निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का दसवें दिन भी सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान कहा कि इस समय शिविर में अधिकत्तर रोगी बुखार, खांसी, जुखाम इत्यादि रोगों के अधिक आ रहे है। उन्होंने बताया कि आने वाले रोगियों को बरसात के मौसम में होने वाले सामान्य रोगों एवं खान-पान बारे भी जानकारी दी जा रही है। शिविर में आने वाले लोगों को दिनचर्या, और आहार विहार, घरेलू रसोई में पाये जाने वालें मसालो की विभिन्न रोगों में उपयोगिता बारे भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले कांवडिये व आमजन इस चिकित्सा शिविर का भरपूर स्वास्थ्य लाभ उठा रहे है। शिविर में आने वाले कांवडियों व आम जनता की स्वास्थ्य जांच करते हुए अब तक डा. अमृत लाल, डा. कुलवन्त सिंह, डा. मेनका द्वारा 735 रोगियों का निरीक्षण किया जा चुका है

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *