दून ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूटस् में शामिल दून वाटिका,दून पब्लिक स्कूल व दून इन्टरनेशनल स्कूल में आज दिनाँक 15जुलाई से 21जुलाई तक पौधागिरी,स्वच्छता एवं जल संरक्षण सप्ताह प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दून ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूटस् के मैनेजिंग डायरेक्टर कुलजिंदर मोहन सिंह बाठ द्वारा किया गया।उंहोने अपने संबोधन में सभी छात्रों एवं शिक्षकवृंद को प्रेरित करते हुए कहा कि पौधागिरी,स्वच्छता एवं जल संरक्षण हमारे जीवन से जुडा एक महत्वपूर्ण एवं अति आवश्यक कार्य है जिससे आने वाली पीढियों के जीवन का स्तर एवं अस्तित्व सम्पन्न होगा। उंहोने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे संगठन से जुडा प्रत्येक व्यक्ति इस सामाजिक जन आन्दोलन से जुडेगा तथा अन्य व्यक्तियों को भी इससे जोडकर तथा इसका महत्व समझाकर उन्हें जाग्रतकर इसकी उपयोगिता के बारे में अवगत करायेगा। उंहोने आगे बताया कि पौधागिरी के अंतर्गत अपने विद्यालय में इसे बढावा देने तथा विद्यार्थियों के जीवन में इसे हमेशा के लिए जीवंत बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लागू किया गया । जैसे- पौधागिरी करने वाला छात्र – पौधा अभिभावक होगा। पौधागिरी में पौधारोपण करने वाला छात्र दो वर्ष तक पौधे का रखरखाव करेगा। इस कार्यक्रम को द्विवर्षीय पौधा रखरखाव कार्यक्रम का नाम दिया गया।पौधे से मित्रता के अंतर्गत – निश्चित पौधा, निश्चित दो छात्रों के समूह को आबंटित किया जाएगा। पौधे की बढवार की तस्वीर लेकर एक प्रा़योगिक पुस्तिका तैयार की जाएगी।पौधारोपण से लेकर प्रत्येक वर्ष पौधे द्वारा सोखी गई कार्बन डाइआक्साइड गैस तथा छोडी गई आक्सीजन गैस की मात्रा की गणना करके उक्त पौधा मित्रगण समूह के छात्रों को पर्यावरण मित्र की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। ऐसे प्रत्येक छात्र को स्कूली शिक्षा पूर्ण कर लेने पर उसके स्कूल त्याग प्रमाणपत्र (S. L.C.) में पर्यावरण मित्र उपाधि का उल्लेख होगा। विद्यालय की प्राचार्या जतेन्दर कौर ने छात्रों एवं शिक्षकवृंद को बताया कि स्वच्छतामें ईश्वर निवास करते हैं । स्वच्छता हमारे विकास की द्योतक है।स्वच्छता एवं जल संरक्षण दोनों ही हमारे लिए अति आवश्यक है।इसलिए केंद्र व प्रदेश सरकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता व संस्थाएँभी इन सभी पर विशेष बल दे रही हैं।कक्षा 5से 12वीं तक प्रत्येक सेक्शन में तीनों विषयों पर वाद विवाद प्रतियोगिता का तथा पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ ।इनके पुरस्कार बाद में वितरित किये जाएगी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।
गुरु पूर्णिमा उत्स्व भी मनाया गया : दून ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूटस् समूह में शामिल दून वाटिका,दून पब्लिक स्कूल व दून इन्टरनेशनल स्कूल में आज गुरू पूर्णिमा उत्सव सांस्कृतिक, संस्कारमय एवं प्रयोगात्मक रूप में आयोजित किया गया । इस उत्सव के पावन अवसर पर प्रात:कालीन प्रार्थनासभा में छात्र -छात्राओं ने दून ग्रुप आफ एजुकेशनल इंस्टिट्यूटस् के मैनेजिंग डायरेक्टर कुलजिंदर मोहन सिंह बाठ, प्राचार्या जतेन्दर कौर,फाउण्डर प्रिसीपल अमर नरवाल एवं वरिष्ठ शिक्षिका और जूनियर विभाग की कोर्डिनेटर सरोज ग्रोवर व समस्त शिक्षकवृंद को मंगल तिलक व सद्भावना सूत्र बाँधकर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस शुभावसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर कुलजिंदर मोहन सिंह बाठ ने सभी छात्र व शि- क्षकवृंद को गुरू पूर्णिमा उत्सव सांस्कृतिक व संस्कारमय महत्व तथा गुरू व शिष्य और छात्र व शिक्षकवृंद के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हए कहा कि गुरू पूर्णिमा के विशेष महत्वपूर्ण दिवस पर संस्कारमय कार्यक्रम पर दून ग्रुप के सभी विद्यालयों में पौधागिरी,स्वच्छता तथा जल संरक्षण पर एक साप्ताहिक प्रयोगात्मक कार्यशाला आयोजित करने का छात्रों एवं शिक्षकवृंद को संकल्प कराया।यह कार्यशाला (16 जुलाई से 22जुलाई ) तक निरंतर आयोजित होती रहेगी। आज ही तीनों स्कूलों में पौधागिरी कार्यक्रम के अंतर्गत आम के नवीनतम किस्मों का पौधारोपण भी हुआ।
Post Now India Post Now India