सिंगल मोटर्स करनाल के सहयोग से थैलिसिमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए विशाल रक्तदान शिविर 3 मार्च को देवी मंदिर इंद्री में लगाया जाएगा। शिविर के संयोजक गगन सिंगला व कपिल किशोर ने बताया कि देवी मंदिर में यह रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 से 60 वर्ष का स्वस्थ व्यक्ति शिविर में आकर रक्तदान कर सकता है। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर अखिल सिंगला, वैभव सिंगला, हिमांशु जिंदल, हिमांशु भाटिया, चिराग मेहता, राकेश गर्ग, विपिन लुथरा आदि मौजूद रहे।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India