Breaking News
Home / Uncategorized / देश के गद्दारों को देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे : नायब सैनी

देश के गद्दारों को देशवासी कभी माफ नहीं करेंगे : नायब सैनी

कैथल, 4 अप्रैल () : श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सैनी ने कहा है कि हमारे देश के गद्दारों को कभी भी देश की जनता माफ नहीं करेगी। जिस पार्टी के नेता अपने चुनावी मेनीफेस्टो में अपने देश की सेना की ताकत को कम करने की सोच रखते हैं और देश विरोध्ी ताकतों को कुचलने की बजाए उन्हें आक्सीजन देने का काम करते हैं उन्हें देशवासी शीघ्र ही अपने वोट की ताकत से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। सैनी आज यहां हनुमान वाटिका मैदान में आयोजित श्रमिक उत्थान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है और इस चुनाव के पश्चात देश से कई पार्टियों को बिस्तर गोल हो जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस बार लोकसभा का चुनाव मात्र एक चुनाव नहीं अपितु एक धर्मयुद्व है जिसके एक पाले में भाजपा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खड़ी है और दूसरी तरफ अन्य देश विरोधी ताकतें हैं जोकि देश को कमजोर करने पर तुली हुई हैं। उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों और श्रमिकों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हुई हैं जिनका सीधा लाभ गरीब और मजदूर तबके को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल की देखरेख में भी प्रदेश वासियों का बखूबी ख्याल रखा जा रहा है। गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकार की सभी योजनाओं को सीधा पहुंचाया जा रहा है।

कांग्रेस का होगा सफाया
श्रम मंत्री ने कहा कि 23 मई के पश्चात देश से कांग्रेस सरकार का जाना बिल्कुल तय है। देश की जनता ने पूरी तरह से कांग्रेस को चलता करने का मन बना लिया है। जिसका जीता जागता प्रमाण कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रैलियों में आने वाली भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न तो कोई नेता है और ना ही कांग्र्रेस पार्टी की कोई नीति है।

चोरों पर भारी पड़ेगा चौकीदार
श्रम मंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे देश का चौकीदार नरेन्द्र मोदी के रूप में बहुत ही सक्ष्म है। जो रात रात जागकर देशवासियों की सुरक्षा का तो ध्यान रखता ही है साथ ही साथ विरोधी ताकतों की भी रातों की नींद हराम करके रखता है। ऐसे चौकीदार पर हमारे समूचे देश की जनता को नाज है और देश की जनता महफूज और सुरक्षित है।

ये रहे उपस्थित
आज के समारोह में जिलाअध्यक्ष अशोक गुर्जर,विधायक कुलवंत बाजीगर, रणधीर गोलन, सुभाष हजवाना, शैली मुंजाल, राव सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र स्लेटी, कुमारी संगीता, अशोक सैनी सहित अनेकों गणमाण्य व्यक्ति व पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *