Breaking News
Home / Uncategorized / देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ शक्ति-2019 से मिलेगा स्वच्छता का संदेश: ढेसी

देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ शक्ति-2019 से मिलेगा स्वच्छता का संदेश: ढेसी

कुरुक्षेत्र 6 फरवरी हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने कहा कि स्वच्छ शक्ति-2019 से देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता का संदेश मिलेगा। इस स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम का आयोजन 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र की पावन धरा ब्रहमसरोवर के निकट मेला क्षेत्र में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं देशवासियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए 12 फरवरी को पहुंच रहे है। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती के साथ-साथ केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्रीगण और विधायकगण भी शिरकत करेंगे।
मुख्य सचिव डीएस ढेसी बुधवार को देर सायं ब्रहमसरोवर के निकट मेला क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने पिपली पैराकिट के सभागार में अधिकारियों की बैठक में 12 फरवरी के स्वच्छ शक्ति-2019 के कार्यक्रम की तैयारियों की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और अब तक किए गए प्रबंधों की समीक्षा भी की है। इसके पश्चात मुख्य सचिव डीएस ढेसी, हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक केपी सिंह, एडीजीपी मोहम्मद अखिल, एडीजीपी डा. आरसी मिश्रा, हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक विजय सिद्घरप्पा, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, अम्बाला आयुक्त दिप्ती उमाशंकर, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक सतीश जैन, संयुक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी सहित केन्द्रीय वाटर एवं सैनिटेशन मंत्रालय के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया।
मुख्य सचिव ने कहा कि स्वच्छ शक्ति-2019 के कार्यक्रम में 5 हजार स्वच्छता गृही देश के विभिन्न राज्यों और करीब 15 हजार महिलाएं हरियाणा के सभी जिलों से पहुंचेंगी। भारत सरकार की तरफ से पिछले 5 वर्षो से लगातार राष्टï्रस्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 12 फरवरी को स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को वाटर एंड सैनिटेशन मंत्रालय भारत सरकार के सानिध्य में किया जा रहा है। उन्होंंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से 5 हजार स्वच्छता गृही 10 और 11 फरवरी को पहुंच जाएंगी, इन सभी मेहमानों के लिए पुरुषोतमपुरा बाग में हरियाणा पैवेलियन और देर सायं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती उत्तर क्षेत्र सांस्कृति केन्द्र पटियाला की तरफ आमंत्रित किए जाने वाले 7 राज्यों के लोक कलाकार देंगे।
उन्होंने कहा कि देशभर से आने वाली स्वच्छता गृहियों को पैनोरमा, ज्योतिसर, महिला पुलिस थाना, कल्पना चावला तारामंडल, हाकी स्टेडियम शाहबाद, भौर सैंयदा मशरुम फार्म, डंगाली बर्मी काम्पोस्ट प्रोजैक्ट, बीड़ सुजरा कचरा प्रबंधन प्रोजैैक्ट आदि स्थलों का 11 फरवरी को अवलोकन भी करवाया जाएगा। इन मेहमानों का दिल्ली हवाई अड्डïा, चंडीगढ़ हवाई अड्डïा, कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थलों पर स्वागत किया जाएगा। इन सभी मेहमानों के ठहरने, खाने की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेडिकल यूनिवर्सिटी कुटेल, आयुष यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र, वार मैमोरियल पानीपत सहित कई अन्य प्रोजैक्ट की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मेहनत और इमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करेंगे और सभी तैयारियां समय रहते पूरी करना सुनिश्चित करेंगे। हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ स्वच्छ शक्ति-2019 के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ शक्ति-2019 के कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता को फोकस करने वाली एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *