Breaking News
Home / Lok Sabha Election / देश लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का अभिनंदन करतेे स्वामी संदीप ओंकार

देश लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का अभिनंदन करतेे स्वामी संदीप ओंकार

कुरूक्षेत्र, प्रदेश भाजपा लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र विशेष रूप से पूजा अर्चना करने जय ओंकार अंतर्राष्ट्रीय सेवाश्रम भगवान श्री ब्रह्मा मंदिर कुरूक्षेत्र पहुंचे। उनके आगमन पर भगवान श्री ब्रह्मा मंदिर एवं जय ओंकार अतंर्राष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओंकार, संघ संचालक पंडित शिव नारायण दीक्षित ने मंदिर पहुंचने पर कलराज मिश्र को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। संदीप ओंकार ने उन्हें शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पं. कृष्ण चंद व मांगे राम शर्मा ने पूरे विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना करवाई। कलराज मिश्र ने मंदिर की भव्यता व कलात्मक निर्माण शैली को देखकर उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। गौरतलब है कि इस मंदिर में ब्रह्मा जी व मां ब्रह्माणी गायत्री सहित अनेक देवी देवताओं की विशाल प्रतिमाएं स्थापित है। मान्यता है कि जो भी श्रद्वालु इस मंदिर में सच्चे मन से कोई मन्नत मांगता है वह अवश्य पूरी होती है। इस मौके पर सौरभ त्रिपाठी, परीक्षित भारद्वाज, दीपक चौधरी, साहिल मनोचा, तरुण बंसल, विशाल दीक्षित, साहिल शर्मा, मनोज शर्मा, रॉकी शर्मा, बंटी राणा, विक्की सहोता, विक्रम राणा, सुखदेव, निर्भय छाबड़ा, नीरज सारसा, संदीप, प्रिंस वत्स, गुलशन शर्मा, अंकित अरोड़ा, वेद प्रकाश शर्मा, जय नारायण दीक्षित, निखिल मिड्ढा, अभिषेक गुप्ता, राजेश दहिया, ऋृषि शर्मा, तेजपाल, सुनील शाक्य, कमल शाक्य, सुरेंद्र मेहता, नितिन शर्मा, लक्की अरोड़ा सहित अनेक श्रद्वालु उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *