Breaking News
Home / Uncategorized / धर्म व्यक्ति पर सद्मार्ग पर ले जाता है: रेनूबाला गुप्ता

धर्म व्यक्ति पर सद्मार्ग पर ले जाता है: रेनूबाला गुप्ता

करनाल: नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहा कि धर्म व्यक्ति पर सद्मार्ग पर ले जाता है। धर्म व्यक्ति को सिखाता है कि हम सब को मिल-जुलकर रहना चाहिए तथा मुसीबत के समय एक-दूसरे के काम आना चाहिए।

महापौर रेनू बाला गुप्ता आज श्री सांवरिया मित्र मंडल द्वारा कुंजपुरा रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा की अमृतवर्षा में बतौर मुख्य अतिथि श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रही थी। इस मौके पर प्रसिद्ध कथावाचक कलकत्ता से आए पूज्य राजन जी ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर प्रकाश डाला। सरस श्रीराम कथा में पूज्य राजन जी ने श्रीराम कथा महिमा एवं शिव पार्वती विवाह का सुंदर बखान किया।

महापौर रेनू बाला गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। भगवान श्रीराम एक आदर्श राजा, आदर्श बेटे और मर्यादा पुरुषोत्तम थे। रामायण का प्रत्येक प्रसंग हमें कुछ ना कुछ सीख देता है। इसलिए व्यक्ति को श्रीराम कथा जरूर सुननी चाहिए। रामकथा का प्रत्येक प्रसंग हमें बहुत कुछ सिखाता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है। मनुष्य को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में से समय निकालकर धर्म के कार्यों में लगाना चाहिए। धर्म में विश्वास रखने वाला व्यक्ति कभी किसी का अहित नहीं कर सकता। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक होना चाहिए।

रेनू बाला गुप्ता ने बताया कि सरस श्रीराम कथा का आयोजन महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में हो रहा है। यह कथा 14 अप्रैल तक चलती रहेगी तथा 14 अप्रैल को राज्याभिषेक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *