Breaking News
Home / Uncategorized / नशा मुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को राज्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

नशा मुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को राज्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

कुरुक्षेत्र 13 फरवरी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से नशामुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले उत्कृष्ठï व्यक्तियों को राज्य सरकार की तरफ से राज्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार सरकार की तरफ से हर वर्ष प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा द्वारा जिला कुरुक्षेत्र में नशामुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली संस्थाओं, व्यक्तियों, पंचायती राज संस्था, शहरी नगर निकाय व सर्वश्रेष्ठï कालेजों को वित्त वर्ष 2018-19 में राज्य पुरस्कार प्रदान किए जाने है। ऐसे व्यक्ति के नाम उपायुक्त की सिफारिश सहित 16 फरवरी तक विभाग के पास भिजवाने है, इसलिए पात्र व्यक्ति व संस्था 15 फरवरी तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में अपने दस्तावेज जमा करवा सकता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *