Breaking News
Home / Uncategorized / नशीले पदार्थ सहित एक काबू

नशीले पदार्थ सहित एक काबू

कुरुक्षेत्र 18 जनवरी 2019       जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के नारकोटिक्स सेल ने नशीले पदार्थ सहित किया एक काबू ।यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता मंजीत पांचाल ने बताया कि गत दिवस जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के नारकोटिक सेल के एएसआई सुरजीत कुमार अपनी टीम हवलदार सुरेंद्र, सिपाही मंदिर, सिपाही सुनील व गाड़ी चालक हवलदार ईश्वर सिंह के साथ गांव हथिरा पर मौजूद थे ।पुलिस ने गस्त के दौरान एक व्यक्ति को गांव हथीरा बस अड्डे पर खड़े देखा । जो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर जाने की कोशिश करने लगा शक के आधार पर पुलिस ने रोक कर चेक किया तो उसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम परमजीत सिंह वासी गांव हथीरा बताया । पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसे खिलाफ थाना के यूके में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है । जांच जारी है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *