कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा आज लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल कुरुक्षेत्र में भोजन खिलाया गया जिसमें हलवा पूरी और सब्जी का वितरण किया गया। इस अवसर पर दीपक चिब, समिना चिब, केयूके लेखा अधिकारी सत्यनारायण वर्मा, सौरव धीमान, नरेन्द्र नैन, प्रणव वर्मा, अर्णव वर्मा, शिवेन, मिनल, अनिमेष, अनवि, राकेश वर्मा, रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा, उपप्रधान डॉ. भारतेन्दु हरीश, कोषाध्यक्ष पंकज ठकराल, राम पाल, निकुंज आदि ने भोजन वितरण किया। आज राम नवमी और जलियांवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र को आज 340 दिन पूर्ण हो चुके हैं. रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के पदाधिकारियों ने दीपक चिब, समिना चिब, केयूके लेखा अधिकारी सत्यनारायण वर्मा, सौरव धीमान और नरेन्द्र नैन का रोटी बैंक के कार्यों में सहयोग के लिए धन्यवाद किया.
Post Now India Post Now India