Breaking News
Home / Social / निगम ने शहर में प्लास्टिक बैन व स्वच्छता जैसी गतिविधियां पुन: प्रारम्भ कर दी

निगम ने शहर में प्लास्टिक बैन व स्वच्छता जैसी गतिविधियां पुन: प्रारम्भ कर दी

करनाल 14 मई: कई दिनो तक चले लोकसभा चुनाव प्रचार की गहमा-गहमी के बाद, निगम आयुक्त राजीव मेहता के निर्देश पर निगम ने शहर में प्लास्टिक बैन व स्वच्छता जैसी गतिविधियां पुन: प्रारम्भ कर दी हैं, ताकि नागरिक जागरूक रहें। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम की ओडीएफ व सक्षम युवाओं की संयुक्त टीम ने शहर के सबसे पुराने बाजार गुड़ मण्ड़ी में जाकर पोलीथीन का प्रयोग ना करने को लेकर जागरूकता रैली निकाली। रैली में एनजीटी यानि राष्टï्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों का पालन करने की सूचना देते बैनर प्रदर्शित किए गए थे।

टीम का नेतृत्व कर रहे ट्रीगर मास्टर गुरदेव ने मण्ड़ी में मौजूद दुकानदार व ग्राहकों को पोलीथीन का प्रयोग और उसके नुकसान बारे चेताया। उन्होंने इसके तीन पहलुओं पर व्याखान दिया, कहा कि रिड्ïयूज़ यानि प्रयोग कम से कम करें, रियूज़ यानि फैंकने की बजाय दोबारा प्रयोग में लें तथा रिसाईकिल यानि बेकार पोलीथीन को फैंकने की बजाय इकठ्ïठा कर लें, ताकि उसका पुन: च्रकण या रिसाईकिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि पोलीथीन कैरीबैग का बेहतर विकल्प कपड़े या जूट के थैले तथा कागज से बने लिफाफे हैं। उन्होंने कहा कि पहले तो कोशिश रहे कि पोलीथीन कैरीबैग का प्रयोग ना करें और यदि करना पड़े, तो उसकी क्वालिटी 50 माईक्रोन से अधिक होनी चाहिए। डिस्पोजल प्लेट व गिलास को कतई इस्तेमाल में ना लाएं। इसके लिए स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि अब निगम डिस्पोजल बर्तनो की रोकथाम के लिए शहर में छापेमारी प्रारम्भ करेगा और इनके मिलने पर जुर्माना भी लगाएगा। इसी तरह जिन दुकानदार या रेहड़ी वालों के पास 50 माईक्रोन से कम मोटाई के पोलीथीन कैरीबैग मिलेंगे, उनको भी जब्त करेंगे।
दूसरी ओर आज ही शहर के प्रेम नगर क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक स्वच्छता रैली भी निकाली गई, जिसमें निगम की मोटीवेटर टीम के सदस्यों के अतिरिक्त प्रेम नगर स्कूल के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया। स्वच्छता रैली प्रेम नगर के रिहायशी क्षेत्रों से होकर कॉमर्शियल एरिया में भी गई, जहां दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने बारे जागरूक किया गया। रैली में शामिल मोटीवेटरों ने नागरिकों व दुकानदारों को बताया कि सभी प्रकार के वेस्ट चाहे घर से निकला कूड़ा-कचरा, ई-वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट या मैडिकल वेस्ट हो, उसे खुले में नहीं फैंकना चाहिए, इससे प्रदूषण फैलता है। बेहतर रहेगा कि इन्हे एक जगह इकठ्ïठा कर लें, ताकि नगर निगम के वाहन इनको उठाकर इनका उचित निस्तारण के लिए ले जा सकें। उन्होंने नागरिको को यह भी समझाया कि घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कूड़े-कचरे को अलग-अलग करके ही दें।
उपनिगमायुक्त धीरज कुमार ने भी शहर के नागरिको से अपील की है कि अब स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का आगाज हो चुका है। करनाल के प्रबुद्घ नागरिक, शिक्षण संस्थाओं में पढऩे वाले विद्यार्थी, दुकानदार और हाऊस होल्ड सब मिलकर शहर को स्वच्छ व साफ-सुंदर बनाए रखें, ताकि पिछले सर्वेक्षणों में करनाल शहर को राष्टï्रीय स्तर पर सम्मानजनक स्थान हासिल करने के साथ-साथ अब देश के टॉप-10 शहरों में करनाल का नाम शुमार हो।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *