Breaking News
Home / Uncategorized / निसिंग अनाज मंडी से सिंगड़ा तक करीब 1 करोड़ 60लाख रुपये में बनेगी नई सडक़

निसिंग अनाज मंडी से सिंगड़ा तक करीब 1 करोड़ 60लाख रुपये में बनेगी नई सडक़

नीलोखेड़ी/करनाल 5 फरवरी,  नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुसार नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के निसिंग अनाज मंडी से सिंगड़ा तक की सडक़ का 1 करोड़ 60 लाख 14 हजार रुपये की लागत से निर्माण करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस सडक़ के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए संबंधित विभाग को राशि जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए निसिंग अनाज मंडी से सिंगड़ा तक की करीब 3.500 कि.मी. लंबी सडक़ को बनाने की घोषणा की थी। इस सडक़ के निर्माण का प्रस्ताव अनुमाति लागत सहित हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों ने बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा था प्रस्ताव के अनुसार यह सडक़ 0 से 3.500 कि.मी. तक बनाई जाएगी। इस सडक़ के बनने से स्थानीय किसानों को मंडी तक अपनी फसल लाने तथा आम जनता को यातायात में सुविधा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस सडक़ को कैथल-करनाल रोड से मिलाया जाएगा। अब यह सडक़ हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड ने पीडबल्यूडी को दे दी है। इस सडक़ का निर्माण पीडबल्यूडी द्वारा किया जाएगा, सरकार द्वारा इस सडक़ से संबंधित राशि विभाग को दे दी है। यह सडक़ आने वाले 3 महीनों में बनकर तैयार होगी। मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणाएं की हैं वह उनको समय रहते पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *