Breaking News
Home / Uncategorized / नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

करनाल, 31 जुलाई 2019 नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस धूमधाम से मनाया और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। नैशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय पाल एडवोकेट ने पार्टी कार्यालय में और इन्द्री में शहीद शिरोमणि उधम सिंह जी को युवाओं का आदर्श बताते हुए कहा हमें भी अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मन में जनून, जोश और संयम के साथ समर्पित होना चाहिए, तभी हम अपने संकल्पों और सपनों को पूरा कर पायेंगे।

विजय पाल एडवोकेट ने कहा कि ‘मंजिलें उनकों मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता होंसलों से उड़ान होती है’। उन्होंने कहा कि शहीद उधम सिंह के सपनों में जान थी और उनके हौंसलों में उड़ान थी। उन्होंने बताया कि जब हरियाणा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी वेद पाल जी 50 देशों के प्रतिनिधियों के साथ स्पीकर कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए लंदन गए तो ब्रिटेन की सबसे ज्यादा लम्बे समय तक रही प्रधानमंत्री माग्रेट थेचर ने प्रतिनिधियों से पूछा कि आप लंदन में क्या देखना चाहते हो? तो किसी प्रतिनिधि ने बीच का हवाला दिया, किसी ने नहर देखने का हवाला दिया मेरे पिता जी चौधरी वेद पाल ने कहा कि मैं किंगस्टन हॉल देखना चाहता हूँ। तो उन्होंने पूछा कि ऐसा क्या है उस हाल में, तब चौधरी वेद पाल जी ने कहा कि भारत के युवा शहीद उधम सिंह ने उस हाल में अपना संकल्प और सपना पूरा किया क्योंकि 20 साल बाद भी उन्होंने लंदन की कोकस्टन स्ट्रीट में जाकर किंगस्टन हॉल में जलियां वाला बाग के दोषी गर्वनर माइकल ओडवायर को मारकर अपना संकल्प पूरा किया। इस बात को सुनकर माग्रेट थेचर ने भी ऐसे शहीद को अपना नमन किया।
एनसीपी नेता विजय पाल ने कहा कि शहीदों से हमें प्रेरणा मिलती है और वे हमारे लिए एक प्रकाश स्तम्भ की तरह काम करते हैं। उन्होंने कि शहीद उधम सिंह का संकल्प तो पूरा हो चुका है लेकिन लक्ष्य अभी अधूरा है क्योंकि वे चाहते थे कि भारत का हर युवा देश को अपराध मुक्त और भय मुक्त करे ताकि दोबारा कोई निदोर्षों पर अत्याचार न कर सके। उन्होंने कहा कि ‘जिन्दगी की असली उड़ान बाकी है, इरादों का इमित्हान बाकी है, अभी तो मुट्ठी भर जमीन मापी है, अभी तो सारा आसमान बाकी है।’ उन्होंने कहा कि इन्द्री में शहीद उधम सिंह समिति के अध्यक्ष एम.एस. निर्मल जी सभी पार्टियों और सभी समुदायों का संगम करते हैं जोकि आने वाली पीढ़ी के लिए एक संदेश देते हैं कि शहीद किसी एक बिरादरी या धर्म का नहीं होता अपितु सभी का सांझा होता है और उसका जन्मदिन या शहीदी दिवस भी पर्व की तरह मनाना चाहिए। सभी एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी राधेश्याम गुप्ता, शिव कुमार काम्बोज, शाम सिंह लाठर, प्रो. जिले सिंह राणा, राजेन्द्र सन्धू, रजत बाल्मीकि आदि काफी कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *