कुरुक्षेत्र 23 जनवरी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि 25 जनवरी को राष्टï्रीय मतदाता दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस राष्टï्रीय मतदाता दिवस पर सभी उपमंडलों, ब्लाक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नए मतदाताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में स्वीप गतिविधियों पर निरंतर फोकस रखा जा रहा है। जिले के गांवों और शहरों में लोगों को निष्पक्ष मतदान करने के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में जागरुक किया जा रहा है। सभी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों को 1950 के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि सभी अपने-अपने कार्यालयों और आस-पढोस में लोगों को टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में जानकारी दे सके। इस टोल फ्री नम्बर का उपयोग करने से किसी भी मतदाता को अपने वोट और चुनावों से सम्बन्धित जानकारी लेने के लिए किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा, उस व्यक्ति को सिर्फ टोल फ्री नम्बर 1950 को ही डायल करना होगा। उन्होंने कहा कि राष्टï्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों पूरी जोर-शोर से की जा रही है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की डयूटियां लगा दी गई है। इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जानी चाहिए।
न्यायाधीशों को दिया ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का प्रशिक्षण
चुनाव कानूनगो सुभाष ने बताया कि कोर्ट परिसर में जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से न्यायाधीशों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की जानकारी देने के साथ-साथ प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि मतदाताओं का भरोसा बढ़ाने के लिए ईवीएम को अब वोटर वैरिफाएबल पेपर आडिट ट्रेल(वीवीपैट) से जोड़ा गया है। इतना ही नहीं वर्ष 2000 से लेकर अब तक ईवीएम के जरिए लगभग 10 लाख मतदान केन्द्रों पर 113 राज्य विधानसभा के साधारण निर्वाचन व 3 लोकसभा निर्वाचन सफलता पूर्वक करवाए गए है। वीवीपैट एक स्वंतत्र प्रिंटर प्रणाली है, जिसे इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से जोड़ा जाता है और इससे मतदाताओं को अपना मतदान बिल्कुल सही होने की पुष्टïी करने में मदद मिलती है।
कल्याण विभाग में नियुक्त किया नोडल अधिकारी
जिला कल्याण अधिकारी शीशपाल महला ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरुकता फोरम के लिए सलिन्द्र राणा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और विभाग में फोरम का गठन कर दिया गया है। सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाकर आगामी लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष रुप से सम्पन्न करवाने और निष्पक्ष वोट डालने के लिए कहा है।
जाट धर्मशाला में बनाए वोट
जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से जाट धर्मशाला में पात्र लोगों के वोट बनाने का काम किया गया। चुनाव कानूनगो सुभाष ने बताया कि जिले में पात्र लोगों को अपना वोट बनवाना चाहिए। जो व्यक्ति 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष का हो चुका है, वह अपनी वोट बनवा सकता है। इसके अलावा जिस व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है या फिर शहर छोडक़र जा चुका है, उनकी वोटों को काटने का काम भी किया जा रहा है।
Post Now India Post Now India