कैथल, 1 जुलाई: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी व अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह के निदेशानुसार पंचायत भवन में स्वच्छ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कीम इन्चार्ज स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)मुकेश कुमार ने कहा कि स्वच्छ महोत्सव का आयोजन 2 अक्तुबर, 2019 तक चलाया जायेगा। जनवरी, 2019 में स्वच्छ सुन्दर शौचालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान जिला कैथल की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से सम्बन्धित चित्रकारी करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में जिला कैथल के सभी सरपंचो द्वारा पूर्णत: सहयोग किया गया था। जिस दौरान स्वच्छ सुन्दर शौचालय प्रतियोगिता में सबसे अच्छे कार्य करने वाली मुकेश देवी, मानस पट्टी, सतबीर सिन्नद, प्रवीण कौर, ककराला कुचिया, देवी लाल धेरडू व प्रविन्द्र कौर, रताखेड़ा कडाम के सरपंचो को सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ 6 स्वच्छता ग्रहियों सुमन देवी, सुरेश, संगीता, राजु व दो व्यक्तिगत शौचालय का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया।
एपीओ मुकेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार ही जिला कैथल में अब स्वच्छता दर्पण कार्यक्रम का आयोजन हो रहा हैं, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना, गांव को साफ-सुथरा रखना, गांव को पोलिथीन मुक्त बनाना आदि है। उन्होंने सभी आह्वान किया कि स्वच्छता दर्पण कार्यक्रम में बढचढ कर भाग लें ताकि कैथल को हरियाणा में प्रथम स्थान पर लाया जा सके। इस माके पर सुमन, राजेश, नरेन्द्र कुमार, मनदीप सिंह, मुकेश, जगमती मलिक, बीरमती आदि उपस्थित रहे।
Post Now India Post Now India