Breaking News
Home / Religious / पटियाला बैंक कालोनी के शिव मंदिर में चल रहा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

पटियाला बैंक कालोनी के शिव मंदिर में चल रहा मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

कुरुक्षेत्र, 28 अप्रैल। अमीन रोड की पटियाला बैंक कालोनी में मनोकामना सिद्घ शिव मंदिर में रविवार को देव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में देवी-देवताओं की मूर्तियों को जलाधिवास कराया गया। इससे पूर्व पुजारी पंडित उमेश पाठक एवं ब्राह्मण मंडल ने मुख्य यजमानों विनोद सिंगला, विशेष गर्ग, बीएन शर्मा, अशोक सिंघल, देवेंद्र सिंगला, सुनील सिंगला, अशोक गुप्ता, अनुज ‌सिंगला और सतीश गर्ग परिवार से सर्वदेव पूजन कराया। मंदिर में शिव परिवार, शिवलिंग, राम दरबार, राधाकृष्ण, मां दुर्गा और हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। इस दौरान भक्ति प्रवचन में संत वासुदेवानंद पिपली ने पंचाक्षर मंत्र ओम नमः शिवाय की महिमा बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा मंत्र है, जिसके नाम से सभी बाधाएं समाप्त होती हैं। इसकी महिमा हमारे पुराणों में बताई गई हैं। शिव पुराण के अनुसार यदि कोई भी भक्त पंचाक्षर मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करता है तो उसे दुनिया की दुलर्भ से दुर्लभ वस्तु भी सहज की प्राप्त हो जाती है। यह मंत्र कई प्रकार की सिद्घियों से युक्त है। मंत्र का उच्चारण करने वाले साधक का मन हमेशा प्रसन्न, शांत एवं निर्मल हो जाता है। शास्त्रों में वर्णित सभी पदों के अनुसार यह मंत्र इतना ऊर्जावान है कि इससे मनुष्य के सभी दुःखों का विनाश होता है और भगवान शंकर उसकी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण करते हैं। सत्संग के दौरान सुनाए गए भजन तेरा पल-पल बीता जाए मुख से जपले नमः शिवाय… पर श्रद्घालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर पंडित गोविंद वैद्य, अरुण मिश्र, विश्वनाथ मिश्र, शिवनाथ मिश्र, कमल भारद्वाज, राकेश शर्मा, गोविंद पाठक, अरुण गौड़, दीपक मिश्र, उद्देश्य पाठक, नटरुआ, रेखा शर्मा, प्रियंका सिंगला, कमलेश पंवार, रोशनी देवी, किरण शर्मा, रचना राणा, महेंद्र देवी, ललिता, राखी और नीलम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *