Breaking News
Home / Uncategorized / परिवार पहचान पत्र धारकों को मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत मिलेगी 6 हजार रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता- एसीएस टीवीएसएन प्रसाद

परिवार पहचान पत्र धारकों को मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत मिलेगी 6 हजार रुपये की वार्षिक आर्थिक सहायता- एसीएस टीवीएसएन प्रसाद

करनाल 10 सितम्बर, वित्त विभाग हरियाणा के एसीएस टीवीएसएन प्रसाद ने मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से परिवार पहचान पत्र बनाने के कार्य की समीक्षा की और निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक व नगरपालिका क्षेत्र में कम से कम 100-100 बीपीएल परिवारों को मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना से अवश्य जोड़ें ताकि बीपीएल परिवारों को 6000 रुपये वार्षिक आर्थिक सहायता का लाभ मिल सके। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन का लाभ दिया जाएगा।

एसीएस ने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना देश में अपनी तरह की पहली सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की अनूठी पहल है। इस योजना के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बीपीएल व बीपीएल से वंचित परिवारों को लाभ मिलेगा। इस योजना के प्रथम चरण के तहत बीपीएल परिवारों के परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिन परिवारों ने अब तक परिवार पहचान पत्र अपडेट करवा लिए हैं उनको मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना से जोडऩे के लिए प्रदेश में 12 व 13 सितम्बर, 2019 को संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व सचिव नगरपालिका के कार्यालय में शिविर लगाए जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के मुखिया को आधार कार्ड, बैंक पासबुक व बीपीएल कार्ड तथा परिवार सहित पहुंचना होगा। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।

12 व 13 सितम्बर को लगेंगे शिविर, भरे जाएंगे मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के फार्म, साथ लाएं आधार कार्ड, बैंक पासबुक व बीपीएल कार्ड – डीसी विनय प्रताप सिंह
वीसी में उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला में करीब 14 हजार बीपीएल परिवारों के परिवार पहचान पत्र के आवेदन अपडेट हो चुके हैं जिन्हें मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना से जोडऩे का कार्य जारी है। उन्होंने एसीएस को भरोसा दिलाया कि जो लक्ष्य मिला है उसे निर्धारित समयावधि में पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त ने वीसी के बाद जिला खजाना अधिकारी को निर्देश दिए कि परिवार पहचान पत्र के आवेदनों को अपडेट करने बारे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी एवं नगरपालिकाओं के स्टाफ को 11 सितम्बर, 2019 को एक दिन का प्रशिक्षण दिलवाया जाए ताकि 12 व 13 सितम्बर, 2019 को लगने वाले शिविर में स्टाफ को आवेदन को अपडेट करने तथा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत फार्म भरने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने बीडीपीओ व सचिव नगरपालिकाओं को निर्देश दिए कि शिविर के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग, ग्राम सचिव, पटवारी इस कार्य में सहयोग करेंगे। शिविर के दौरान सभी उप खजाना अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदन पत्रों की रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर एडीसी कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत फार्म भरने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक व बीपीएल कार्ड तथा परिवार सहित पहुंचना होगा।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव, जिला खजाना अधिकारी रामनिवास खरब, परियोजना अधिकारी संगीता मेहता, अनुसंधान अधिकारी डा. विजय कौशिक, एपीओ प्रवीण चुग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व सचिव नगरपालिका उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *