Breaking News
Home / Uncategorized / पर्ची व खर्ची का सिस्टम खत्म कर युआवों को दिलाई नौकरी: राणा

पर्ची व खर्ची का सिस्टम खत्म कर युआवों को दिलाई नौकरी: राणा

असंध, करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में पर्ची व खर्ची का सिस्टम खत्म किया। जिस कारण नौकरी प्राप्त करने में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। जिससे युवाओं को नौकरी देने में पारदर्शिता आई। अब युवा सिर्फ टेस्ट देकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। यह बातें भाजपा के जिला महामंत्री योगेंद्र राणा ने कही। राणा गांव उपलानी में ईशम सिंह के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कथनी व करनी एक है। योगेंद्र राणा ने कहा कि नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल की जोडी देश व प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए कार्यरत है। सीएम मनोहर ने हरियाणा में सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है। प्रधानमं़त्री नरेंद्र मोदी ने छोटे किसानों के लिए हर साल छह हजार रूपये पेंशन देने का ऐतिहासिक फैसला लिया। जिसका किसानों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर स्वागत किया। योगेंद्र राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले कार्यकाल में देश के हर गांव में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा था, जिसे उन्होंने पूरा भी किया। राणा ने कहा कि दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हर गांव तक पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाने की योजना तैयार की है, जिसे 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा को दूसरे राज्यों के मुकाबले विकास में प्रथम स्थान पर लेकर जाना है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं। इस मौके पर ईशम सिंह, ईश्वर सिंह, संजू, कृष्ण, रमेश, प्रवीन, रिन्कू, राकेश, आकाश, महिन्द्र, सुशील कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *