Breaking News
Home / Social / पर्यावरण संरक्षण के लिए 198वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली

पर्यावरण संरक्षण के लिए 198वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली

कुरुक्षेत्र। प्ररेणा समिति हरियाणा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए 198वीं साईकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली। यह रैली पीपली से शहर में घूम घूम कर लोगों को साइकिल की सवारी को अपनाने के लिए जागरूक कर रही थी. रैली को उपायुक्त कुरुक्षेत्र डॉ. एस एस फूलिया और पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने झंडी देकर रवाना किया. जिला रेड क्रॉस सचिव कुलबीर सिंह मलिक ने रैली की अध्यक्षता की. डॉ. एस एस फुलिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल की सवारी बहुत ही लाभदायक है. उन्होंने प्रेरणा समिति के प्रयास की सराहना की. पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि साइकिल चलाने के बहुत अधिक लाभ होते हैं. प्रत्येक व्यक्ति को साइकिल चलाना चाहिए. रेड क्रॉस सचिव कुलबीर सिंह मलिक ने रैली की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वे इस और अधिक गंभीर सोच से आगे बढ़ेंगे. डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि वैसे तो वे जीवन के सभी छोटे छोटे सफर साइकिल से करते हैं लेकिन वर्ष 2015 से वे प्रेरणा समिति हरियाणा को साथ लेकर कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त अन्य शहरों में साइकिल के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं. रैली में प्रांतीय अध्यक्ष पर्यावरण प्रहरी एवं डायमंड रक्तदाता डाक्टर अशोक कुमार वर्मा, कुरुक्षेत्र प्रधान राजकुमारी पंवार, उप प्रधान कैप्टेन गुरमेल सिंह, उप प्रधान सूबेदार रविंद्र कौशिक, कोषाध्यक्ष दुष्यंत बक्शी, सचिव डॉ. भारतेन्दु हरीश, वरिष्ठ नागरिक विरेन्द्र कोहली और कमल सैनी के साथ अनेक युवाओं ने भाग लिया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *