Breaking News
Home / Uncategorized / पानी को बचाना प्रत्येक व्यक्ति का एक सामाजिक दायित्व भी बनता है: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया

पानी को बचाना प्रत्येक व्यक्ति का एक सामाजिक दायित्व भी बनता है: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया

कुरुक्षेत्र 7 जून: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि पानी को बचाना प्रत्येक व्यक्ति का एक सामाजिक दायित्व भी बनता है, इसलिए अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने के साथ-साथ भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए पानी को बचाना है। कुरुक्षेत्र जिला फसल विविधिकरण और पीने के पानी को बचाने के लिए पूरे हरियाणा में एक उदाहरण बनेगा। इस योजना के तहत धान की फसल को अपनाने की बजाए किसानों को प्रथम चरण में मक्का फसल को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। थानेसर के 1400 किसानों ने 2900 एकड में मक्का लगाने के लिए अबतक पंजीकरण करवाया है तथा इस योजना के लिए किसान आगामी 10 जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते है।

डीसी शुक्रवार को थानेसर के गांव मिर्जापुर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जल ही जीवन विषय पर आयोजित किसान गोष्ठïी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है योजना को शुरु किया गया है, इस योजना के तहत पीने के पानी को बचाने के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों की चिंता को दूर करने के दायित्व को भी निभाने की तरफ कदम बढ़ाया गया है। पीने के पानी के संकट के कई दुष्परिणाम सामने आ सकते है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए सरकार द्वारा एक पहल की गई है। भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है और बरसात के कम और ज्यादा होने पर ही निर्भर रहना पड़ता है। सबसे ज्यादा पानी की खपत सिंचाई पर हो रही है और पानी की आवश्यकता सबसे ज्यादा पीने के लिए होती है। उन्होंने कहा कि इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए सरकार ने अब फसल विविधिकरण के तहत कम पानी वाली खेती को अपनाने के लिए किसानों को जागरुक करने का एक दृढ संकल्प किया है।

डीसी ने किसानों को धान की बजाए मक्का फसल उगाने के लिए अनुरोध करते हुए कहा कि इस योजना के तहत किसानों को मक्के का बीज नि:शुल्क दिया जाएगा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की किश्त भी सरकार द्वारा भरी जाएगी, किसानों के खातों में 2 हजार रुपए की राशि भी जमा करवाई जाएगी, इसमें से 200 रुपए की राशि पंजीकरण के साथ और 1800 रुपए की राशि फसल अपनाने पर अगस्त माह तक खातों में जमा करवा दी जाएगी। इससे पानी, बिजली की बचत होने के साथ-साथ किसानों की आय में भी इजाफा होगा। इतना ही नहीं भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बरकरार रहेगी। इस दौरान सभी किसानों ने खुलकर अपने मन की बात को डीसी के समक्ष रखा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई पहल की जमकर प्रशंसा भी की।

इस मौके पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा ताकि भावी पीढ़ी को हम पीने का पानी उपलब्ध करवा पाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से मक्का की फसल को अपनाने के प्रति किसानों को जागरुक करने की यह एक ऐतिहासिक शुरुआत है, क्योंकि जल संकट एक बड़ी चुनौती है, मुख्यमंत्री की पहल से इस अनूठी योजना को बेशक छोटे स्तर पर किया जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में यह पहल ऐतिहासिक साबित होगी। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपनिदेशक प्रदीप मिल, विभाग के एसडीओ शशीपाल शर्मा, गांव की सरपंच रेखा देवी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *