Breaking News
Home / Uncategorized / पिछली सरकार ने शिक्षा स्तर को नीचे गिराया और किया बेड़ा गर्क, जबकि वर्तमान सरकार ने सक्षम योजना लागू करके शिक्षा की गुणवत्ता में किया सुधार: मंत्री कर्णदेव काम्बोज

पिछली सरकार ने शिक्षा स्तर को नीचे गिराया और किया बेड़ा गर्क, जबकि वर्तमान सरकार ने सक्षम योजना लागू करके शिक्षा की गुणवत्ता में किया सुधार: मंत्री कर्णदेव काम्बोज

करनाल 26 जुलाई: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने शुक्रवार को सेक्टर-12 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला के ऐसे 14 मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप देकर सम्मानित किया, जो शैक्षणिक वर्ष 2016-17,17-18 व 18-19 में दसवीं की परीक्षा में जिला में अव्वल रहे थे। इस दौरान मंत्री ने सक्षम हरियाणा प्रोजेक्ट (व्यवस्थित स्कूल शिक्षा परिवर्तन कार्यक्रम) में विद्यार्थियों को पढ़ाई में सक्षम बनाकर जिला के सभी खंडों को सक्षम बनाने में अपना योगदान देने वाले विभिन्न स्कूलों के हैड टीचर, मौलिक मुख्य अध्यापक, प्राध्यापक व प्राचार्य सहित कुल 45 शिक्षकों को उपलब्धि प्रमाण पत्र वितरित किये। इसके अतिरिक्त सक्षम शिक्षा परियोजना को सफल बनाने के लिए इसकी बेहतर मोनिटरिंग करने के लिए उपमंडल करनाल नरेन्द्र पाल मलिक, इंद्री के सुमित सिहाग व असंध के एसडीएम अनुराग ढालिया को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यकम्र की अध्यक्षता जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने की। इस मौकेे पर उप जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत चहल तथा सुशासन सहयोगी साक्षी श्रीवास्तव भी उपस्थित रही।

मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने आज कारगिल विजय दिवस की 20वीं वर्षगांठ पर, इस युद्घ में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देश के तमाम शहीदों को भी श्रद्घांजलि दी और कहा कि जब भी देश में इस तरह की परिस्थितियां आई हमारे वीर जवानों ने दुश्मन का लोहा लेते हुए दुश्मन सेना को परास्त किया और अपनी सीमाओं पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी। इस युद्घ में करनाल जिला के दो जवान बल्ला निवासी सिपाही गुलाब सिंह और मुखाला निवासी रायफलमैन प्रवेश कुमार भी शहीद हो गए थे।

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि आज इस तरह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचकुला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ है और उसी की तर्ज पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व जिला के सभी खंडों को सक्षम बनाने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने वाले अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सब वर्तमान हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश में चलाई जा रही योजनाओं का ही परिणाम है। जबकि पिछली सरकारों के कार्यकाल में शिक्षा का स्तर काफी नीचे चला गया था। यहां तक की कईं कक्षाओं में बच्चों की परीक्षा तक नहीं ली जाती थी और उन्हें अगली कक्षा में दाखिला दे दिया जाता था, जो लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्घति का ही एक रूप था,लेकिन अब सरकार की सोच और नीतियों से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम से उत्साहित होकर बच्चे अपनी पढ़ाई में ओर अधिक मेहनत कर सकेंगे और इन्हीं में से लाल बहादुर शास्त्री, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डा०ए पी जे अब्दुल कलाम आजाद तथा डा०भीमराव अम्बेडकर जैसे विद्वान बनेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता की भलाई के लिए जो कार्यक्रम चलाए गए है, नीति आयोग ने भी यहां की ऑनलाईन सार्वजनिक वितरण प्रणाली, एक देश-एक राशन कार्ड और शिक्षकों की तबादला नीति को स्वीकारते हुए इसे पूरे देश में लागू करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दो जिला करनाल व अम्बाला में एक पायलट योजना के तौर पर स्कूलों में फोर्टीफाईड आटा उपलब्ध करवाने की योजना चलाई थी ताकि इसमें शामिल आयरन व मिनरल जैसे पोषक तत्वों से खून की कमी को दूर किया जा सके।

बॉक्स: इन विद्यार्थियों को मिले लैपटॉप।
कार्यक्रम में मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने शैक्षणिक वर्ष 2016-17 में दसवीं कक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थी नीशु गर्ग व मुस्कान, वर्ष 2017-18 में अव्वल हितैषी सिंह, अमनदीप कौर व मिनाक्षी तथा वर्ष 2018-19 में अव्वल रहे विद्यार्थी मौसम, अनुराधा, सिमरन जोत, प्रीति कुमारी, साक्षी बर्मन, प्रीति, विनिता, पारस कुमार और अक्षय कुमार को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *