Breaking News
Home / Uncategorized / पुनरीक्षण में 12 हजार 725 पुरुष व महिलाओं के नाम किए मतदाता सूचि में शामिल: फुलिया

पुनरीक्षण में 12 हजार 725 पुरुष व महिलाओं के नाम किए मतदाता सूचि में शामिल: फुलिया

कुरुक्षेत्र 31 जनवरी  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार  जिला कुरुक्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन करवा दिया गया है। इस पुनरीक्षण अभियान के बाद कुरुक्षेत्र जिला में 6559 पुरुष और 6166 महिलाओं का नाम मतदाता सूचि में शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के बाद जिले में अब सामान्य मतदाताओं की संख्या 6 लाख 85 हजार 531 हो गई है।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कार्यक्रम अनुसार जिला कुरुक्षेत्र में मतदाता सूचियों की तैयारी के सम्बन्ध में 1 जनवरी 2019 को आधार मानकर 1 सितम्बर 2018 से 31 अक्टूबर 2018 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान में 4 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र लाडवा, शाहबाद, थानेसर व पिहोवा की तैयार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी 2019 को करवा दिया गया है। जिले के सभी मतदाताओं से अपील की गई है कि सभी आमजन मतदाता सूचि में अपने विवरण चैक करे तथा दर्ज होने से अब तक भी वंचित पात्र पुरुष व महिलाए अपने नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के उपरांत अंतिम रुप से प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार सामान्य मतदाताओं की संख्या 6 लाख 85 हजार 531 हो गई है, जिसमें 3 लाख 60 हजार 990 पुरुष और 3 लाख 24 हजार 541 महिला मतदाता है। इस बार इस पुनरीक्षण में 6559 पुरुष और 6166 महिलाओं का नाम शामिल किया गया है। उन्होंने आमजन को जानकारी देते हुए कहा कि पात्र मतदाता पहचान पत्र पास होना मतदाता सूचि में नाम दर्ज होने का प्रमाण नहीं होता। अत: सभी आमजन व मतदाता अपने से सम्बन्धित विवरण निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचि, सम्बन्धित बूथ के मतदान स्तर के अधिकारी के पास जाकर या जिला चुनाव कार्यालय कुरुक्षेत्र में या मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाईट डब्लयूडब्लयूडब्लयूडाटसीईओहरियाणाडाटएनआईसीडाटइन पर चैक कर ले। इतना ही नहीं जिला के टोल फ्री नम्बर 1950 पर कॉल करके भी अपने वोट के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उपायुक्त ने कहा कि विवरण दर्ज ना होने, विलुप्त हो जाने या अशुद्घ दर्ज होने की अवस्था में समाधान के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, मतदान स्तर अधिकारी या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय कुरुक्षेत्र में तुरंत सम्पर्क करके निर्धारित आवेदन प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *