कैथल, 20 मार्च: जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्री बलवान सिंह ने बताया कि आगामी 30 मार्च को सुबह 9 बजे से पूंडरी स्थित गुरू रविदास सभा द्वारा मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्हें पूंडरी वासियों व ग्रामीणों से अपील की है कि वे मानवता की भलाई के इस कार्य में स्वैच्छा से बढ़चढ़ कर रक्तदान करें, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को रक्त उपलब्ध करवाकर उनकी बहुमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रकृति में मनुष्य के रक्त का कोई विकल्प नही है तथा विज्ञान द्वारा भी अभी तक इसका कोई विकल्प नही ढूंढा जा सका है। केवल मनुष्य का रक्त जरूरत पड़ने पर मनुष्य को दिया जा सकता है। इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है। रक्तदान करने से प्राप्त होने वाले रक्त को जरूरतमंद व्यक्ति को प्रदान करके उसकी जिंदगी को बचाकर नई जिंदगी रूपी तोहफा दिया जाता है।
Home / Social / पूंडरी स्थित गुरू रविदास सभा द्वारा मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India