कुरुक्षेत्र 5 सितम्बर। कांग्रेस हाईकमान द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को हरियाणा प्रदेश की अध्यक्षा नियुक्त किये जाने पर कुरुत्रेत्र बार एसोसिएशन के सदस्य बलजीत सिंह, श्याम सिंह छोकर, जरनैल सिंह सांगवान व अन्य दर्जनों वकीलों ने जिला कोर्ट में लड्डू बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया व केन्द्रीय नेतृत्व को धन्श्वाद किया। बलजीत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के काफी नजदीक माने जाते थे व वकालत में आने से पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बतौर नॉन टीचिंग के हितों व अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के संरक्षक जय नारायण शर्मा एडवोकेट भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India