Breaking News
Home / Uncategorized / पौधारोपण के साथ निकाली 181वीं जागरूकता साइकिल रैली

पौधारोपण के साथ निकाली 181वीं जागरूकता साइकिल रैली

कुरुक्षेत्र. पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण अभियान से जुडी प्रेरणा समिति हरियाणा द्वारा आज सवेरे पौधारोपण के साथ साथ 181वीं साइकिल चलाओ धरती बचाओ जागरूकता साइकिल रैली निकाली. इस रैली में समाजसेवी कर्म चंद मुख्य रूप से पधारे. उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग साइकिल की सवारी को अपनाने में शर्म मह्सूस करते हैं जबकि चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य दर्ष्टिकोण से आज जब कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है या जिम में अपने को तंदुरुस्त करने को जाता है तो वहां पर भी उसे साइकिल चलाने को दिया जाता है. अब हमारे पास एक बेहतर विकल्प है कि हम साइकिल की सवारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि एक और हम स्वस्थ रह सकें और दूसरी और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें. पर्यावरण प्रहरी एवं डायमंड रक्तदाता डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सदैव भगवान् को याद करते हैं और उस भगवान् का यदि हम संधि छेद करें तो पाते हैं कि भ से भूमि, ग से गगन, व् से वायु, अ से अग्नि और न से नीर बनता है जो हमारी प्रकृति की और इशारा करते हैं. यदि हम अपनी प्रकृति जिसमे जल, वायु, अग्नि, आकाश और पृथ्वी सम्मलित है. हमारा प्रथम कर्तव्य इनकी रक्षा करना है तो भगवान् तो स्वयं ही प्रसन्न हो जाएंगे. योग शिक्षिका एवं अध्यापिका राज पंवार ने कहा कि प्रेरणा समिति हरियाणा का नारा है छोटे छोटे सफर साइकिल से तय करें, प्रदुषण हटाएँ, पर्यावरण सुधरे और सड़कों पर गाड़ियों का बोझ कम करें. युवा रजनीकांत सैनी, कमल, दुर्गा, विक्रम, कर्म चंद और बच्चों ने मिलकर पौधरोपण किया और साइकिल रैली में भाग लिया.

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *