कैथल, 25 जून: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत गांव बरसाना में प्रति बूंद-अधिक फसल विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उद्यान अधिकारी डॉ. अंशुल आनंद ने बताया कि भूमिगत जल स्तर गिरता जा रहा है इसलिए जल संरक्षण करने के लिए हमें जागरूक होने की काफी आवश्यकता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का किसानों को लाभ उठाना चाहिए। प्रति बूंद-अधिक फसल योजना भी जल संरक्षण के लिए काफी बेहत्तर है। टपका सिंचाई से पानी की काफी बचत होगी और फसल भी अधिक होगी। उद्यान विकास अधिकारी डॉ. निखिलेश सांगवान ने किसानों को टपका सिंचाई व फव्वारा सिंचाई के लाभ बताते हुए कहा कि सूक्ष्म सिंचाई के अंतर्गत लघु सीमांत व बड़े किसानों को 60 से 85 प्रतिशत सब्सिडी विभाग द्वारा दी जा रही है। भूमिगत जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है, ऐसे में भविष्य के लिए पानी को बचाना जरूरी है। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करनी पड़ेगी। इस विधि से किसान का खर्चा भी कम होता है। इस मौके पर दलीप अहलावत ने सूक्ष्म सिंचाई स्थापित करने व आने वाले खर्चे के बारे में जानकारी दी। इस विधि का लाभ किसान ऑनलाईन आवेदन करके भी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर सतपाल, कर्मबीर, शमेशर, फूल सिंह के अलावा अन्य किसान मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India