Breaking News
Home / Events / प्रदेशभर में होगा आ अब लौट चलें नाटक का मंचन

प्रदेशभर में होगा आ अब लौट चलें नाटक का मंचन

कुरुक्षेत्र, 10 सितंबर: आज सैक्टर-13 स्थित महेश्वर हनुमान मंदिर में सृजनात्मक समूह के सदस्यों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बृज शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि समूह के सभी सदस्य प्रदेशभर के अलग-अलग जिलों, कस्बों में जाकर ‘आ अब लौट चलें’ नाटक का मंचन करेंगे। बीते दिन मैक में मंचित किए गए इस नाटक की काफी सराहना की गई थी।

नारी सशक्तिकरण का संदेश देने वाले इस नाटक का मंचन करने वाले कलाकारों ने अधिकांश कलाकार महिलाएं थीं जोकि समाज में समृद्ध परिवारों से जुड़ी होने के साथ-साथ डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, बिजनेस मैन के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। ऐसे में इन महिलाओं द्वारा कला के माध्यम से समाज को एक नया संदेश देना जिसमें विशेष रूप से सकारात्मकता व सामाजिक प्रगति की बात की जाएगी। ये नाटक समाज की महिलाओं में नई ऊर्जा और उत्साह पैदा करने के साथ-साथ उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में कला के माध्यम से अपना योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस बैठक में रेणू खुगर, अन्नपूर्णा शर्मा, मधु मल्होत्रा, शशि ऐलावादी, संजीव छाबड़ा, संगीता, सरिता, डा. माधविका मदान, आशी खेत्रपाल, नीरज आश्री व अन्य समूह सदस्य मौजूद थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *