करनाल 22 जून, हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए प्रधानमंत्री की एक बड़ी सौगात है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भी किसानों की भलाई के लिए नए-नए फैसले लिए गए हैं जिनका प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को उप-कृषि निदेशक के कार्यालय में अपना आवेदन करना होगा। ऐसे किसान जिनके पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि हो और वह आयकर दाता न हो और न ही भारत में किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन होना चाहिए और न ही किसान पेशे से डाक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट व सी.ए. हो, वह इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है। उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जो केंद्र व राज्य सरकार में चतुर्थ श्रेणी से ऊपर सरकारी सेवारत कर्मचारी हैं और उनकी सेवानिवृत्त के उपरांत मासिक पेंशन 10,000 से अधिक है तो वह इस योजना के लाभ नहीं ले सकेंगे। इस योजना लाभ प्राप्त करने के लिए किसान को कृषि पोर्टल में अपना पंजीकरण करवाना होगा।
बॉक्स: किसानों को पेंशन का लाभ लेने के लिए उप-निदेशक कृषि के कार्यालय में करना होगा आवेदन – मंत्री कर्णदेव काम्बोज
मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को बैंक की पास बुक व आधार कार्ड की प्रतिलिपि तथा कृषि भूमि की खतौनी का प्रमाण देना होगा। उन्होंने बताया कि किसान को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने क्षेत्र के उप-निदेशक कृषि के कार्यालय में जमा करवा सकता है।
Post Now India Post Now India