करनाल, 31 दिसम्बर। करनाल नगर निगम की नवनियुक्त मेयर श्रीमती रेणुबाला गुप्ता को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जो सम्मान दिया गया है वह वास्तव में करनाल की जनता को समर्पित है। जिला करनाल भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री जी का यह सम्मान देने के लिए आभार प्रकट किया है। जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने कहा कि करनाल शहर मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का साक्षी रहा जिसके परिणामस्वरुप करनाल नगर निगम में भारी बहुमत से यहां की जनता ने जीत रुपी अपना आर्शीवाद दिया है।
केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा जिस प्रकार से आज पांचों नगर निगमों के नवनिर्वाचित मेयरों को दिए गए सम्मान का श्रेय प्रदेश नेतृत्व, संगठन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की नीतियों को जाता है, जिससे प्रदेश निरन्तर विकास पथ पर अग्रसर है। जगमोहन आनन्द ने कहा कि आज करनाल जिला भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का सीना चौड़ा हो गया है, जिनके अथक प्रयासों से समूचे विपक्ष का चक्रव्यूह करनाल में भेदा गया और प्रधानमंत्री ने हमारी करनाल की मेयर श्रीमती रेणुबाला गुप्ता को सम्मानित एवं उनका अभिनंदन कर करनाल के प्रत्येक वोटर का मान और सम्मान बढ़ाया है। श्री आनन्द ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट किया और कहा कि करनाल जिला भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए इस मान-सम्मान को कायम रखेगी और आने वाले लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज कर करनाल की सीट उनकी झोली में डालेगी।
Post Now India Post Now India