करनाल 29 अगस्त, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के गांव स्टौंडी में आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सैंटर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया व विधायक हरविन्द्र कल्याण उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इस आयुष सैंटर के लिए आयुष के साथ-साथ व्यायामशालाओं का भी निर्माण किया गया है जहां पर लोगों को व्यायाम से स्वस्थ रहने के टिप्स दिए जाएंगे। गांव में आयुष विभाग हरियाणा द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए आयुष आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी बनाई हुई है। इसी डिस्पेंसरी के अंदर और अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए सरकार ने आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सैंटर बनाया है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा और 12 बजे तक चलेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री का अभिभाषण भी होगा जिसे लाईव सुना जा सकेगा।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी राजबीर लांग्यान ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Post Now India Post Now India