Breaking News
Home / Events / प्रमोशन में आरक्षण, बैकलॉग भरने सहित अन्य मांगों को लेकर दलित समाज का करनाल में होगा आगामी 1 मार्च को प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन

प्रमोशन में आरक्षण, बैकलॉग भरने सहित अन्य मांगों को लेकर दलित समाज का करनाल में होगा आगामी 1 मार्च को प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन

करनाल 22 दिसम्बर। प्रमोशन में आरक्षण, बैकलॉग पूरा करने और अन्य संवैधानिक अधिकारों को लागू करने की मांग को लेकर करनाल के पंचायत भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कर्मबीर बौद्ध की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये अनुसूचित समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों ने कर्मबीर बौद्ध व आये हुए प्रतिनिधियों का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार से तुरंत प्रभाव से प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण लागू करने, अनुसूचित वर्ग के बैकलॉग को पूरा करने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही। इस बारे में अनुसूचित समाज का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन देगा। मीटिंग में ये भी तय किया गया कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नही दिया तो वे आंदोलन के लिए भी तैयार हैं। बौद्ध ने आगामी एक मार्च को करनाल में प्रदेश स्तरीय विशाल सम्मेलन और रोड शो करने की बात भी कही।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *