करनाल 18 जून: लाडवा एसडीएम एवं नगराधीश अनिल यादव ने बताया कि 19 जून को पिपली ब्लाक के गांव खैरी में व आगामी 28 जून को थानेसर के बारना में सायं 5 बजे रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता उपायुक्त डा. एसएस फुलिया करेंगे तथा सम्बन्धित रात्रि ठहराव कार्यक्रम सम्बन्धित गांवों में राजकीय स्कूल में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन रात्रि ठहराव कार्यक्रमों में आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा उनका मौके पर समाधान किया जाएगा।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India