इंद्री/करनाल 19 अगस्त, हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने सोमवार को अधिकारियों की टीम के साथ इन्द्री क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रशासन की ओर से लोगो को हर संभव मदद मिलेगी। यमुना का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार हर स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है, प्रशासन पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है, बाढ़ राहत के कार्यो में जुटा हुआ है। बीती देर रात भी बाढ़ में फंसे गढ़पुर टापू के एक परिवार के 9 सदस्यों को वायुसेना के हैलिकॉप्टर के जरिये सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का काम किया है जोकि अपने आप में एक सरहानीया कार्य है।
मंत्री काम्बोज सबसे पहले डबकोली कला गाँव में पहुँचे और डबकोली के बाद नगली, नबियाबाद, चंद्राव सहित करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा किया तथा बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की तथा उन्हें भरोसा दिलाया की सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद मिलेगी तथा नुकसान की भरपाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम सुमित सिहाग, तहसीलदार दपर्ण काम्बोज, बीडीपीओ अग्रेज सिंह, पंचायती राज के एसडीओ गौरव भारद्वाज, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक खंडूजा, एसएमओ डा. दीपक गुप्ता, एसएचओ सुरेन्द्र राणा सहित अन्य विभागों के अधिकारी तथा ब्लॉक समिति के प्रतिनिधि ऋषिपाल इंद्रगढ़, सुमेर चंद मुरादगढ़ उपस्थिति रहे। इस अवसर पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूटा हुआ है, उन गांवों में पेयजल, खाद्य सामग्री, गैस सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाएं ताकि लोगों को परेशानी न हो।
Post Now India Post Now India