Breaking News
Home / Uncategorized / प्राकृतिक साधनों को सुरक्षित रखने के लिए अपनानी होगी सौर उर्जा

प्राकृतिक साधनों को सुरक्षित रखने के लिए अपनानी होगी सौर उर्जा

कुरुक्षेत्र 19 जुलाई । उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि प्राकृतिक साधनों को बचाने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में सौर उर्जा का प्रयोग करना होगा। सौर उर्जा का प्रयोग करके हम बिजली की बचत कर सकते है और अपने खर्च में भी कटौती कर सकते हंै। इस अहम विषय को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार लोगों को जागरुक करने के लिए शहरों और गांवों में पहुंच रही है और लोगों को अक्षय उर्जा अपनाने के प्रति जागरुक कर रही है। वे लघु सचिवालय के प्रांगण से अक्षय ऊर्जा दक्षता ब्यूरो के प्रदर्शनी वाहन को झण्ड़ी देकर रवाना करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले ब्यूरो ऑफ एनर्जी एैफिसेंसी मनीस्टरी ऑफ पावर भारत सरकार के प्रदर्शनी वाहन के साथ चल रहे कलाकारों ने सौर उर्जा को अपनाने, बिजली की बचत करने जैसे विषयों पर लघु नाटिका प्रस्तुत करके लोगों को जागरुक किया। उपायुक्त ने कहा कि सौर उर्जा के प्रति जागरुक करने के उदेश्य से भारत सरकार का यह प्रदर्शनी वाहन गांव-गांव में पहुंचेेंगा और आमजन को बताएगा की किस प्रकार बिजली की बचत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस प्रचार वाहन के साथ 6 लोगों की एक टीम चल रही है, जो नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को बिजली की बचत के बारे में पे्ररित करेगी। इस प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को एल.ई.डी. बल्ब लगाने बारे, स्टार रेटिड टी.वी, फ्रिज, पंखे लगाने इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *