Breaking News
Home / Uncategorized / प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, एन.आई.टी कुरूक्षेत्र को जापान सरकार द्वारा प्रतिष्ठित जे.एस.पी.एस. फैलोशिप मिली

प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, एन.आई.टी कुरूक्षेत्र को जापान सरकार द्वारा प्रतिष्ठित जे.एस.पी.एस. फैलोशिप मिली

प्रो.आशुतोष कुमार सिंह को जापान सरकार द्वारा भारत-जापान अनुसंधान को बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित ‘जे.एस.पी.एस. फैलोशिप’ मिली है। जापान सोसाइटी फॉर द प्रोमोशन ऑफ साइंस (जे.एस.पी.एस.), एक स्वतंत्र प्रशासनिक संस्थान है, जो प्राकृतिक व सामाजिक विज्ञान तथा मानवता के सभी क्षेत्रों में विज्ञान की प्रगति द्वारा  योगदान देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कानून के माध्यम से स्थापित किया गया है। जे.एस.पी.एस. जापान के सभी विस्तृत विज्ञान सम्बन्धी व अकादमिक कार्यक्रमों के प्रशासन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी स्थापना 1932 में सम्राट शोआ द्वारा वृत्तिदान के माध्यम से गैर-लाभकारी संस्थान के रूप में की गई थी। इस फैलोशिप के तहत प्रो. सिंह जापान में रहेंगे और ‘रिवर्सिबल लॉजिक एंड क्वांटम कंप्यूटिंग’ के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य करेंगे। यह कंप्यूटर के क्षेत्र में एक उभरता हुआ और आशाजनक क्षेत्र है। जापान में अपने प्रवास के दौरान प्रो. सिंह टोक्यो विश्वविद्यालय और अन्य विश्वविद्यालयों में अनुसंधान कार्य तथा इसके प्रसार के लिए भ्रमण करेंगे। माशाहिरो फुजीता, निदेशक, वीएलएसआई डिजाइन और एजुकेशन सेंटर, टोक्यो विश्वविद्यालय,उनके जापानी शोधकत्र्ता साथी हैं। यह शोध भारत-जापान अकादमिक सहयोग को मजबूत करेगा व साथ-साथ विज्ञान क्षेत्र में अत्यधिक प्रगति लाएगा। डॉ. सिंह ने अपने क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों को अर्जित किया है जैसे कि टोक्यो में आयोजित आई.सी.सी.एन.एस 2017 में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार, मेरिट अवॉर्ड-03 (इंजीनियर संस्थान),चेन्नई, भारत में आयोजित 86 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रेजेंटर 99, सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रेजेंटर, एन.एस.सी.‘99 इंडिया तथा बिंटुलू डेवलपमेंट अथॉरिटी बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट रिसर्च पेपर अवॉर्ड।

प्रो. आशुतोष कुमार सिंह का चयन उनके 18 वर्षों से अधिक के यूके, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया सहित विभिन्न देशों के  विश्वविद्यालयों  के दक्षतापूर्वक व्यावसायिक अनुभवों के दौरान किए गए विशाल शोध संग्रह पर आधारित हुआ। उनके शोध क्षेत्र में डिजिटल सर्किट का सत्यापन, संश्लेषण, डिजाइन और परीक्षण शामिल हैं। उनके पास 180 से अधिक शोध पत्र और छ: किताबें हैं, उन्होंने चार प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाओं के लिए मुख्य जांचकर्ता के रूप में काम किया है और ई.पी.एस.आर.सी (यूके) द्वारा परियोजना ‘लॉजिक सत्यापन और संश्लेषण में नए फ्रेमवर्क’ के प्रमुख सदस्य भी रहे हैं। वर्तमान में वह प्रोफेसर तथा कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग प्रमुख राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र, भारत के रूप में काम कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-बीएचयू, भारत से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पीएचडी; कंप्यूटर विज्ञान विभाग, ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम से पोस्ट डॉक तथा यूनाइटेड किंगडम से चार्टर्ड इंजीनियर की डिग्री प्राप्त की है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *