Breaking News
Home / Uncategorized / बदलते मौसम में दुर्घटना न हों चालकों को दी हिदायत: आईजी डॉ. राजश्री सिंह

बदलते मौसम में दुर्घटना न हों चालकों को दी हिदायत: आईजी डॉ. राजश्री सिंह

करनाल 22 दिसम्बर,  पुलिस महानिरीक्षकयातायात एवं राजमार्ग डॉ. राजश्री सिंह ने बदलते मौसम में बढ़ती हुई धुंध को देखते हुए सभी वाहन चालकों को हिदायत जारी करते हुए कहा कि वे नियंत्रित रफ्तार में गाड़ी चलाएं और सडक़ पर बनी सफेद पट्टी को देखकर अपनी लेन में चलें और यातायात के नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राजश्री सिंह ने शनिवार को बदलते मौसम को देखते हुए वाहन चालकों को गाड़ी चलाते हुए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश के बाद जारी ब्यान में बताया कि सडक़ सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ता यातायात पुलिस के साथ मिलकर यातायात प्रबंधन में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को पुलिस अधिकारियों के समूह द्वारा पुलिस कैडेट कोर की स्थापना के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस कैडेट कोर के विद्यार्थी यातायात नियमों की सिर्फ पालना ही नहीं करेंगे बल्कि अपने विद्यालय के आस-पास के चौराहों को दुर्घटना कम करने के लिए समाज को जागृत करेंगे।
आईजी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में सडक़ सुरक्षा संगठन से करीब 2600 कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। इसी प्रकार पुलिस कैडेट कोर से भी हजारों विद्यार्थियों को सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत जोड़ा जा रहा है। इस दिशा में पिछले कईं वर्षों सडक़ सुरक्षा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से राज्य स्तरीय आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता में हजारों विद्यार्थियों ने सक्रिय हिस्सेदारी की है। सभी जिलों में प्रतियोगिता 26 दिसम्बर तक सम्पन्न हो जाएगी, जनवरी के अंतिम सप्ताह राज्य स्तरीय सडक़ सुरक्षा समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। डॉ. राजश्री सिंह ने गुरुग्राम और करनाल में क्रमश: सडक़ सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित करके दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर रखी जाएगी चौकसी – आईजी राजश्री सिंह
आईजी डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि दुर्घटना की दृष्टि से बेहद संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करके नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया हरियाणा लोक निर्माण विभाग एवं दूसरे संबंधित विभागों को पत्र लिखा है कि यथा शीघ्र दुर्घटना के कारणों का निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में एनएच-1 पर 20, स्टेट हाईवे पर 12 और स्टेट हाईवे नं. 8 पर 13 यानि कुल मिलाकर 45 पुलिस सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं जहां पर 24 घंटे पुलिस कर्मचारी दुर्घटना के तुरंत बाद दुर्घटना के शिकार नागरकि के सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक यातायात सुमेर प्रताप सिंह की निगरानी में पुलिस टीम एवं दुर्घटना सहायता केन्द्र 1073 नागरिक सहयोग के लिए सदा तत्पर है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *