Breaking News
Home / Uncategorized / बाढ़ बचाव प्रबंधों के कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

बाढ़ बचाव प्रबंधों के कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी

कैथल, 11 अप्रैल: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिला में बाढ़ बचाव प्रबंधों के तहत किए जा रहे सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि सभी कार्य निर्धारित अवधि तक संपन्न हों। विभाग द्वारा जल निकासी में प्रयोग किए जाने वाले सभी पंप सैटों को दुरूस्त रखा जाए।

डॉ. प्रियंका सोनी जिला के विभिन्न स्थानों पर सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ बचाव हेतू किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने सर्वप्रथम सिंचाई विभाग की कार्यशाला में रखे डीजल व इलैक्ट्रिक पंप सैटों का अवलोकन किया तथा अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल को निर्देश दिए कि वे सभी क्षतिग्रस्त पंप सैटों की मुरम्मत करवाएं,ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने स्टोर में रखे 70 डीजल पंप सैटों, 35 इलैक्ट्रिक पंप सैटों का अवलोकन किया तथा इन पंप सैटों की क्षमता के बारे में भी जानकारी हासिल की। विभाग द्वारा जिला में 44 स्थाई पंप सैट भी विभिन्न स्थलों पर स्थापित किए गए हैं। डीजल पंप सैटों की क्षमता 2 क्यूसिक होती है, जबकि इलैक्ट्रिक पंप सैटों की क्षमता इससे अधिक होती है।

उपायुक्त ने इसके उपरांत खरक पांडवा गांव में लगभग 1200 एकड़ भूमि में वर्षा के जलभराव के समाधान हेतू डाली जा रही पाईप लाईन का निरीक्षण किया। यह पाईप लाईन लगभग एक किलोमीटर लंबी है तथा इस पर लगभग 84 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। उन्होंने मौके पर दबाए गए सीमेंट के पाईपों का बारिकी से अवलोकन किया तथा इन पाईपों पर आईएसआई के निशान को भी देखा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में गुणवत्ता व अन्य तकनीकी पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने इस पाईप लाईन में प्रस्तावित 12 होदियों के निर्माण के संदर्भ में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिंचाई विभाग द्वारा इन खेतों में भरने वाले जल को पाईप लाईन के माध्यम से पूंडरी माईनर पर बनाए जाने वाले पंप हाउस से माईनर में डाला जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के बाद इस क्षेत्र के प्राकृतिक जल बहाव में बाधा उत्पन्न होने से इस पाईप लाईन की आवश्यकता हुई। किसानों की फसलों को बचाने के लिए विभाग द्वारा यह पाईप लाईन बिछाई जा रही है। गेहूं की फसल कटने के बाद शेष पाईप लाईन को बिछाया जाएगा, ताकि गेहूं की फसल को नुकसान न पहुंचे।

डॉ. प्रियंका सोनी ने इसके उपरांत माघो माजरी लिंक डे्रन पर सिंचाई विभाग द्वारा लगभग साढ़े 9 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे पुल का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से इस बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर इस पुल की ऊंचाई को यथा संभव बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस माईनर के जल के बहाव में पुल की वजह से कोई बाधा नही होनी चाहिए। उन्होंने पुल के निर्माण में प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों से निर्माण सामग्री के लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता रवि शंकर मित्तल, कार्यकारी अभियंता बनारसी दास एवं प्रशांत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा संबंधित गांवों के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *