आज दिनांक 05.07.2019 को महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के द्वारा गांव लाम्बा खेडी में बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के तहत ब्लॉक सी0डी0पी0ओ0 रामरती की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीचा ने शिरकत की। गांव की आगंनवाडी सैन्टर पर इस भव्य कार्यक्रम को किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभिवादन गीत के द्वारा की गई। कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को शामिल किया गया। कार्यक्रम में गांव की सभी महिलाओं के द्वारा भाग लिया गया। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढाओं को सदेंश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म की गई तथा बेटियों के नाम पर पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पचरीचा ने बताया कि आज आप सब की मेहनत से जिला कैथल जिले का लिगांनुपात 931 तक पहुंच गया है । बेटियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव ना हो तभी इसका गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है । बेटियां घर की शोभा होती है जिस घर में बेटियों की इज्जत होती है वहां पर भगवान निवास करते है। उस घर में हमेशा रोशनी रहती है। बेटियां सबके चेहरे पर मुस्कान लाती है जिस घर में बेटियां नहीं होती वहां सन्नाटा छाया रहता है बेटियां मा-बाप की दुलारी होती है घर की रौनक होती है। बेटियां वो अनमोल अमूल्य मोती होती है जो दो परिवारों को एक माला में जोडती है। बेटियां पराया धन होकर भी पराई नहीं होती। बेटे भाग्य से होते है लेकिन बेटियां सौभाग्य से होती है। ब्लॉक सुपरवाईजर श्रीमति अनिता नैन के द्वारा भी बेटियों पर एक कविता सुनाई गई जिसने सभी के मन को मोह लिया। बाल सरक्षंण से मौजूद रविन्द्र शर्मा ने बच्चों के सदर्भ में पोक्सो एक्ट, एडॉप्शन व फोस्टर केयर स्कीम के बारें में विस्तार से जानकारी दी । अतः में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी गर्भवती माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओं बेटी पढाओ अभियान के तहत सभी को शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर,ब्लॉक सी0डी0पी0ओं0 रामरती, बाल सरक्षंण से रविन्द्र शर्मा, सुपरवाईजर रीना देवी, आगंनवाडी वर्कर सुशीला, बिमला, मीना, आशा वर्कर व ग्रांव की महिलांएं मौजूद रही।
Post Now India Post Now India