आज दिनांक 13.06.2019 को महिला एंव बाल विकास विभाग कैथल के द्वारा गांव बाबा लदाना में ब्लॉक सुपरवाईजर श्रीमति अनिता की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान, पोषण अभियान,के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति रेणु पसरीचा ले शिरकत की। उन्होने बेटी पढाओं बेटी पढाओं अभियान के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि आज कैथल जिले का लिगांनुपात 941 तक पहुंच गया है यह अभियान हमारी बेटियों के हित के लिए वरदान साबित हुआ है अब सभी जन बेटियों की कद्र करने लगें है। इस अभियान के चलते आज लोग बेटियों का मूल्य समझने लगे है और लोगों की मानसिकता में भी बदलाव आया है कि बेटियां हमारा धन है। पहले लोग सोचते थे कि लडका बडा होकर पैसा कमाएगाां। लडकी इसके विपरित दहेज लेकर घर से जाएगी। इस तरह के अर्थिक कारणों से लडकियों के विरू़द्व सामाजिक पक्षपात होता जा रहा था। समाज में गहरे तक यह बात बैठी हुई है कि लडकियां पैदा होते ही बडी जिम्मेदारी गले आ जाती है। इस कारण लिगांनुपात में गिरावट हो रही थी। लडकियों को बोझ की तरह देखा जाता है जबकि वास्तविकता इसके विपरित है। एक शिक्षित लडकी अपने साथ अपने पूरे परिवार को आगे ले जाती है। बेटी बचाओ बेटी पढाओं सिर्फ एक योजना नहीं है बल्कि देश के हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेवारी है। पोषण अभियान पर कार्य कर रही मिस शिक्षा के द्वारा गर्भवती माताओं की बच्चे के रखरखाव के बारें में जानकारी दी गई।पेट के कीडो से बचने के लिये 12 से 24 महीने के बच्चें को एल्बेण्डाजोल की आधी गोली तथा 24 से 59 महीने के बच्चें को एक गोली साल में दो बार आगंनवाडी केन्द्र पर दिलवायें। खाना खाने और खिलाने से पहले साबंुन से हाथ जरूर धुलवाये। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गर्भवती माताओं की गोद भराई भी की गई उन्हे उपहार भी दिए गए। जिला बाल सरक्षंण से मौजूद रविन्द्र शर्मा ने बच्चों के सदर्भ में पोक्सो एक्ट, एडॉप्शन व फोस्टर केयर स्कीम के तहत मिलले वाली 2000 रूप्ये की राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बाल सरक्षंण से रविन्द्र शर्मा, सुपरवाईजर अनिता ,आगंनवाडी वर्कर कविता,महिन्द्रों,रजनी, सुदेश, हैल्पर मीना, उषा,कैलाशों कर्मो तथा पंच महिला गीता,मजूं,सुनीता,रजनी, ने भाग लिया।
Post Now India Post Now India