कुरुक्षेत्र 15 अप्रैल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मां भद्रकाली मंदिर परिसर में विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में लोगों को पैनल के अधिवक्ताओं और पीएलवी ने कानून के अहम पहलुओं और आमजन के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से भद्रकाली मंदिर परिसर में 13 व 14 अप्रैल को दो विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविर के लिए 13 अप्रैल को पैनल के अधिवक्ता सीता राम व पीएलवी संदीप कुमार ने 63 लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर कानूनी सलाह दी और 20 लोगों को इस शिविर से फायदा भी मिला। इसके अलावा 14 अप्रैल के शिविर के लिए पैनल के अधिवक्ता हरपाल सिंह व पीएलवी जोगिन्द्र सिंह ने 60 से ज्यादा लोगों को जागरुक किया और इस शिविर से 43 लोगों को फायदा भी मिला।
Post Now India Post Now India