Breaking News
Home / Uncategorized / भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण सुदामा प्रसंग

भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण सुदामा प्रसंग

कुरुक्षेत्र, 28 अगस्त। गो-गीता-गायत्री सत्संग सेवा समिति द्वारा सेक्टर-5 के शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक अनिल शास्त्री ने श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग विस्तार से सुनाया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान दलबीर सिंह, भूपेश सिंह, रमेश अरोड़ा, धीरज अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, शोभा ठाकुर, रामकुमार कौशिक और राजगीर नागपाल आदि ने भागवत पूजन करके कथावाचक अनिल शास्त्री को तिलक लगाया। प्रवचनों में अनिल शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के अनुष्ठान से मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण होते है । देवभूमि भारत में जन्म लेकर भी जो मनुष्य इस पावन कथा को श्रवण नही कर पाते तो उनका जीवन ही व्यर्थ हैं । उन्होने कहा कि आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से व्यक्ति के विचारों में परिवर्तन आता है, जिससे वह अपना कर्तव्य समझते हुए अपने आचरण में सुधार करता है ।श्रीमद भागवत कथा मनुष्य को मुक्ति प्रदान करती है । जिस स्थान पर भी इस पुण्यदायिनी क‌था का अनुष्ठान होता है, वह एक ‌तीर्थ बन जाता है। इस मौके पर शास्त्री जी द्वारा सुनाए भजन महिमा भागवत धाम की पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भागवत आरती में राजरानी सिंधवानी, वीरमति, नीलम, पिंकी, रीटा आनंद, रामगोपाल बड़गुज्जर, सोमनाथ कक्कड़, संतोष देवी, आशा भगत, चंदा भगत, रानी भगत, रंगनाथ तिवारी, बालकृष्ण, अनिकेत, मनीपाल चौहान और जयप्रकाश आश्री सहित अन्य शामिल रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *