Breaking News
Home / Uncategorized / भाजपा ने अन्नदाता को ब्याज के बोझ से दिलाई मुक्ति : बराला

भाजपा ने अन्नदाता को ब्याज के बोझ से दिलाई मुक्ति : बराला

2 सितम्बर, चंडीगढ़ l हरियाणा सरकार के सहकारी बैंकों के ऋणी किसानों के लिए ब्याज राशि व जुर्माना माफी के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की मनोहर सरकार 2022 तक किसानों की आय दो गुणी करने और उन्हें स्वावलंबी बनाने के विजन के साथ काम कर रही है। पिछले दिनों मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को सब्सिडी देने का ऐलान और आज मनोहर सरकार का 4750 करोड़ रुपए की ब्याज राशि और जुर्माना माफी की घोषणा उसका उदाहरण है।

भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि इससे पहले भी भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारे किसानों की बेहतरी और उत्थान के लिए फैसले लेती रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के 12 करोड़ किसानों के खाते में 6 हजार रुपए और इसी तर्ज पर प्रदेश की मनोहर सरकार मुख्यमंत्री परिवार सम्मान निधि के तहत किसानों और मजदूर वर्ग के खाते में 6 हजार रुपए सालाना देने की योजना लागू कर चुकी है।

बराला ने कहा कि भाजपा की सरकारों का लक्ष्य देश और प्रदेश के किसानों को खुशहाल बनाना है जिसके लिए 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर आवश्यक कदम सरकारे उठा रही है। किसानों की माली हालत सुधारने के लिए फसलों के समर्थन मुल्य वृद्धि से लेकर प्रमप्रागत खेती से लेकर व्यवस्यायिक खेती की तरफ किसानों के रुझान को बढाने के लिए भी योजनाए बनाई गई है। जिसका सीधा लाभ किसान को पंहुचाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किसानों के ऋणी की ब्याज राशि व जुर्माने के 4750 करोड़ रुपए माफ करना ऐतिहासिक निर्णय है। सरकार का यह फैसला अन्नदाता को ब्याज के बोझ से मुक्त करने की दिशा में एक सफल प्रयास है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *