पिहोवा 12 जुलाई: भाजपा सरकार की जनहित नीतियों को लेकर भाजपा नेता एवं निगरानी कमेटी सदस्य सचिन मितल ईस्माईलाबाद पहुंचे और उन्होने जनसंपर्क अभियान के तहत ईस्माईलाबाद वासियों से मुलाकात की तथा उन्हे सरकार द्वारा जारी जनहित नीतियों बारे जागरूक किया। मितल ने कहा कि सरकार प्रयासरत है कि देश व प्रदेश में कोई भी गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति योजनाओं की जानकारी के अभाव में अछूता ना रहे। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चहुंमुखी विकास का अभियान चलाया हुआ है और ईस्माईलाबाद को नगरपालिका का दर्जा देना एक अहम कार्य था जिसकी काफी समय से लोगों की मांग थी। उन्होने बताया कि ईस्माईलाबाद में सीवरेज सबंधी समस्या का बहुत ही जल्द स्थाई तौर पर समाधान हो जाएगा। उन्होने कहा कि अबकी बार विधानसभा चुनावों में भाजपा 75 का आंकड़ा भी पार कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त करेगी और स्पष्ट बहुमत से ही सरकार दृढ़ता से फैसले लेने में भी सक्षम होगी। भाजपा सरकार द्वारा जारी अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ प्रदेशवासियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। उन्होने लोगों से आह्वान किया कि इस अभियान में सरकार का सहयोग करें जिससे पर्यावरण में पूरी तरह से शुद्धता हो और लोगों को बीमारियों से निजात मिल सके। उन्होने भाजपा के सदस्यता अभियान से जुडऩे की भी अपील की। इस मौके पर प्रिंस जिंदल ब्लॉक समिति सदस्य, सुरजीत सरपंच, तरसेम गर्ग, तारा सिंह, साहब सिंह, सुलतान सिंह, मलकीत सिंह, श्रवण कुमार, शीशन कुमार, धर्म चंद, पृथ्वी , सुभाष चंद, दर्शन भटेड़ी, संजीव सुरमी, सोनू वर्मा, विकास शर्मा, जगतार सिंह, कुलदीप रोहटी व राजेश आदि मौजूद थे।
Post Now India Post Now India