कुरुक्षेत्र 23 फरवरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत लोक सभा क्षेत्रों के शक्ति केन्द्र प्रमुख व पालक के जहन में जोश भरते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रत्येक बूथ पर भाजपा का माहौल है और लोग मिशन 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बडे उत्साह के साथ लोक सभा आम चुनाव 2019 को इंतजार कर रहे है। इस देश और प्रदेश के लोग इसलिए बेसब्री के साथ चुनाव का इंतजार कर रहे है क्योंकि उन्हेें मालूम है कि भाजपा सरकार को सेवा करने का अनुभव है सियासत करने का अनुभव नहीं है। इस देश में सियासत करने का अनुभव केवल कांग्रेस पार्टी को ही है। इस सियासत का अनुभव रखने वाली कांग्रेस सरकार ने पिछल 70 सालों में देश को पिछले पायदान पर पहुंचाने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा द्वारा चार लोक सभा क्षेत्रों के शक्ति केन्द्र प्रमुख व पालक कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, लोक सभा के सहप्रभारी विश्वास सारन, भाजपा के संगठन महामंत्री राम लाल भट्टï, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, शहरी नगर निकाय मंत्री कविता जैन, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा.पवन सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने दीप शिखा प्रज्ज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया और सबसे पहले 2मिनट का मौन रखकर पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्घांजलि अर्पित की। इसके उपरांत भाजपा को हाईटैक करने के उद्देश्य से डिजीटल बीजेपी हरियाणा मोबाईल एप्प का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, करनाल लोक सभा क्षेत्रों की जनता ने भाजपा के 48 में से 24 विधायक बनाने का काम किया है। इतना ही नहीं अभी हाल में ही प्रदेश की जनता ने 5 मेयर और जींद का उपचुनाव जीताकर साबित कर दिया है कि लोग भाजपा की जनकल्याणकारी नितियों और योजनाओं से बेहद खुश है। इस प्रदेश के लोग भाजपा सरकार के सुशासन से खुश होकर अगले लक्ष्य लोक सभा आम चुनाव 2019 को भी सफल बनाने का काम करेंगे। इस देश में पिछले 70 सालों मे कांग्रेस सरकार ने राज करके देश को पिछाडने का काम किया है। कांग्रेस की नीतियों के कारण 1947 में देश को अखंड किया गया और अगर कांगेस की नीतियां ठीक होती तो देश का कभी विभाजन नहीं होता। इस कांग्रेस पार्टी ने देश को सही दिशा नहीं दी जिसके कारण देश जापान की तरह प्रगति की राह पर आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को एक बार फिर से प्रगति की राह पर तेज गति से आगे चलाने का काम किया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठïा बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने देश में पारदर्शी प्रणाली को अपनाकर सुशासन स्थापित करने का काम किया, युवाओं को रोजगार देेने, किसानों की आय को दुगना करने की तरफ आगे कदम बढ़ाने, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और भ्रष्टïाचार को समाप्त करने का काम किया। इस देश में भ्रष्टïाचार को समाप्त करने की पहल नेताओं से शुरू की गई और उसके बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ और पारदर्शी बनाने का काम किया गया। इस प्रदेश में पिछले साढे 4 सालों में लोगों की मांग पर नए कानून बनाने, पुराने कानून में परिवर्तन लाने का काम किया। इस नए परिवर्तन पिछले 48 सालों में किसी भी सरकार द्वारा नहीं किए गए। सरकार ने एक्स गे्रसिया पॉलिसी को फिर से लागू करने का काम किया और 1971 से लेकर अबतक 256 शहीद परिवारों को नौकरी देने का काम किया। इस सरकार ने 22 लाख परिवारों को 1 हजार से बढाकर 2 हजार पैंशन देने का कार्य किया और अभी हाल में ही देश के करीब 10 लाख किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, इसमें से 2 हजार रुपए की राशि एक दो दिन में ही किसानों के खाते में जमा हो जाएगी, इस सरकार ने 56 हजार बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां देने का काम किया है और एक दो दिन में 5 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इस केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनवाना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि लोक सभा आम चुनाव 2019 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक पद्घति को अपनाया गया है। प्रदेश में डाटा संग्रहन करने के बाद जनता की इच्छा के अनुसार नीतियां बनाई जाएंगी,जिसका बकायदा डाक्यूमेंटेसन किया गया है। अब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत सरकार की योजनाओं से लाभन्वित 20 करोड़ परिवारों यानि 50 करोड लोगों तक पहुंचने का काम करेंगे और हर लाभार्थी के घर पर कमल ज्योति जगाने का काम किया जाएगा। इस सरकार ने प्रदेश के 52 लाख परिवारों को किसी ना किसी रूप में फायदा पहुंचाने का काम किया है। इस सरकार ने स्पष्टï किया है कि भाजपा सरकार को केवल सेवा करने का अनुभव है सियासत करने का नहीं। जिसके कारण आज पूरे प्रदेश में भाजपा का माहौल है और आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर से वोट मांगना शुरू करके प्रत्येक व्यक्ति के घर वोट मांगने के लिए जाएगा। इतना ही नहीं चुनावों के अंतिम समय तक भाजपा के कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर चलेगा और विपक्षियेां के दांव पेंच से बचकर देश और प्रदेश में फिर से कमल खिलाने का कार्य करेंगे।
भाजपा के लोक सभा सह प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश विश्वास सारन ने भारत माता के उदघोष से भाजपा कार्यकर्ता में जोश भरते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश के सबसे सफलतम मुख्यमंत्री े है और इनके नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करके फिर से प्रधानमंत्री बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने पुलवामा हमले पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान का अंत होगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बेशक क्रिकेट में खिलाडियों को क्लीन बोल्ड करने का कार्य किया लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान को क्लीन बोल्ड करने का काम करेंगे। पाकिस्तान को चिंता सताने लगी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी रणनिति क्या होगी। उन्होंने कहा कि भारत में अब चिंतन शुरू हो गया है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। इसके लिए लोक सभा आम चुनाव आने वाले है और कुछ ही दिनों में चुनावों की घोषणा भी होने जा रही है। यह चुनाव एक बार फिर देश का भविष्य तय करेंगे और इस देश व प्रदेश की जनता ने देश के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का मन भी बना लिया है। उन्होंने राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि अब पप्पु बडा हो गया है और राफेल की बात करने लगा है। इतना ही नहीं कांगे्रस सरकार के राज में सारा रिमोट कान्ट्रोल कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी के हाथों में ही रही और हर जगह भ्रष्टïाचार का बोल बाला रहा।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि पाकिस्तान को सही जवाब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया जाएगा। इस विश्वास को बनाने के लिए भाजपा का कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के बीच में जाएगा। इस सरकार ने जो वायदा किया है उसे पूरा करने का काम किया जाएगा। इस आंतकवादी हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं देश के प्रत्येक नागरिक के चहरे पर विशेष प्रकार के भाव को देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने चुनावों से पहले प्रदेश की जनता के साथ जो वायदे किए थे उन सभी वायदों को केन्द्र और प्रदेश सरकार ने पूरा करने का काम किया है। इस सरकार ने भ्रष्टïाचार को समाप्त करना, इमानदार सरकार देना, पर्चा और खर्चा प्रणाली को समाप्त करके मेरिट के आधार पर 56 हजार बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां देना, गरीब कल्याण के मंत्र को लेकर चलना, मजदूरों के मेहनत नामे में इजाफा करना, किसानों को फसल का अच्छा भाव देना सहित हर वर्ग के लिए भाजपा सरकार ने काम किया। उन्होंने कहा कि अब भाजपा ने लोक सभा आम चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता,विधायक, नगरपरिषद और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में जाकर प्रत्येक घर में कमल ज्योति दीपक जलाने का काम करेंगे।
भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल भट्टï ने कहा कि मार्च के प्रथम सप्ताह में लोक सभा आम चुनाव 2019 की घोषणा हो सकती है, इसके लिए भाजपा ने युद्घ स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हे। इस कार्यक्रम में 1526 शक्ति केन्द्र व पालक व चारों लोक सभा क्षेत्रों के 60 हजार 638 बूथों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे है। भाजपा ने मेरा परिवार, भाजपा परिवार के तहत हर घर में भाजपा का झंडा लगाने का अभियान चलाया और इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं से प्रत्येक लाभार्थी से मिलने का काम किया। भाजपा का संगठन देश का सबसे बडा संगठन है और देश में भाजपा सदस्यों की संख्या 3 करोड 50 लाख से बढकर 11 करोड से ज्यादा हो चुकी है। इस देश और प्रदेश में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से 50 करोड लोगों को फायदा मिला है,इस प्रकार भाजपा सदस्यों और लाभार्थियों की संख्या को जोडा जाए तो 61 करोड से ज्यादा लोग देश में भाजपा पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुडे है, इसलिए कोई भी ताकत भाजपा को सरकार बनाने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को सायं 6 बजे से लेकर 9 बजे तक कमल ज्योति अभियान के तहत 15 लाख कमल के दीपक लोगों के घरों में जलाएं जाएंगे, 28 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मन की बात करेंगे और हर बूथ पर 500 से ज्यादा कार्यकर्ता बडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मन की बात को सांझा करेंगे और 2 मार्च को प्रत्येक विधानसभा स्तर पर बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा, हर विधानसभा क्षेत्र में 1 हजार से ज्यादा बाईक शािमल होंगी।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शहीदों को श्रद्घांजलि देते हुए और पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण पाकिस्तान की नींद हराम हो चुकी है। देश की 130 करोड जनता के दिलों की आवाज को चलते प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को जवाब देने का काम किया। इस देश के प्रधानमंत्री ने देश की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता की ताकत पर ही पाक को जवाब दिया। इस लिए प्रधानमंत्री को मजबूती देने के लिए प्रत्येक नागरिक को मजबूत होना होगा। यह लडाई केवल देश के सैनिक बनकर ही नहीं लडी जा सकती, इस लडाई में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर एक सैनिक की तरह अपनी जिम्मेवारी को निभाना होगा और संगठन को मजबूत करके प्रधानमंत्री को ताकतवर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में देश की दयानीय स्थिति थी। अब प्रधानमंत्री ने देश को विश्व में सम्मान दिलवाने का काम किया। आज हर तरफ देश उंचे पायदान पर है और हर मामलें में तरक्की कर रहा है। आज देश निर्माण के लिए अपने दायित्व का निर्वाह करना होगा। उन्होंने कांगे्रस के नेताओं से सवाल करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान का बंटवारा क्यों किया और बंटवारे के समय 10 लाख लोगों को क्यों मरने दिया गया, कश्मीर विलय में देरी क्यों लगाई गई, जब देश की सेनाओं ने पाकिस्तान को 1947 में खदेडना शुरू किया उस समय एक दो दिन में कश्मीर में सीज फायर की घोषणा क्यों कि और 1971 में 80 हजार पीओ डब्लयू, और कश्मीर विलय और पाक अक्कू पाय क्यों होने दिया, इतने सालों से आंतकवाद का जवाब क्यों नहीं दिया गया, जैसे अनेक सवालों का जवाब अब देश की जनता को कांंगे्रस को देना होगा।
सांसद रत्न लाल कटारिया ने भी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश 17वीं लोक सभा की तरफ आगे बढ रहा है। इस केन्द्र और राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में पारदर्शी प्रणाली से हिन्दुस्तान को दुनिया का सर्वश्रेष्ठï बनाने का काम किया। इस सरकार ने आम व्यक्ति के जीवन को बदलने का काम किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन भाजपा महामंत्री वेदपाल चौधरी ने किया। इस मौके पर विधायक घनश्याम दास, डा. कृष्ण मिड्डïा, असीम गोयल, भाजपा के वरिष्ठï नेता आत्म प्रकाश मंनचंदा, महामंत्री संदीप, संजय भाटिया, करनाल की मेयर रेनू बाला, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष डा. विरेन्द्र चौहान, जिला प्रभारी सत्यवान शेरा,डा. गणेश दत्त लाडवा, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेडी, धर्मवीर डागर, धुम्मन सिंह किरमच, देवीदयाल शर्मा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कू, रविन्द्र सांगवान, साहिल सुधा, सुशील राणा, लाडीपाल, जय सिंह पाल, रामधारी शर्मा, विनित क्वातरा,विनित बजाज, जीप उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप, रोशन बेदी, अमित रोहिला, रामपाल पाली, सर्वजीत विर्क, नवाब सिंह संधू, निशा महेश्वरी, ज्ञान चंद शर्मा, लेख राज गर्ग, डा. शकुन्तला शर्मा, रेणू खुंगर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।
Post Now India Post Now India

