Breaking News
Home / Events / भारत की प्राचीन पद्धति योग को अपना रही है पूरी दुनिया, 5 हजार विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाडिय़ों ने किए योगासन

भारत की प्राचीन पद्धति योग को अपना रही है पूरी दुनिया, 5 हजार विद्यार्थियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व खिलाडिय़ों ने किए योगासन

कुरुक्षेत्र। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नन्हें-नन्हें बच्चों से लेकर बुजूर्गो, महिलाओं, विद्यार्थियों सहित करीब 5 हजार लोगों ने जिला कुरुक्षेत्र में 21 जून को सुबह अग्रसैन स्कूल में पूरे माहौल को योगमय बनाने का काम किया। सरकार के आहवान पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाने के लिए हर प्रकार के पुख्ता प्रबन्ध किए गए। इन शानदार प्रबन्धों के बीच हजारों लोगों ने योग सम्बन्धी सावधानियों, योग का क्रियात्मक प्रदर्शन और प्रोटोकोल के अनुसार योगासनों का शानदार प्रदर्शन भी किया। विधायक ने सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर अग्रसैन स्कूल सेक्टर 13 के प्रांगण में द्वीप प्रज्जवलित कर पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का विधिवत रुप से शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था और इस प्रस्ताव पर 195 सदस्यों ने अपनी सहमति जताकर एक नया इतिहास बनाने का काम किया था। इस प्रस्ताव को केवल 90 दिनों के अंदर मंजूरी दे गई थी और यह यूएनओ में सबसे कम दिनों दिनों में पारित होने वाला प्रस्ताव भी बना। उन्होंने कहा कि योग से ही जीवन को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। आज के समय खानपान, रहन सहन में काफी बदलाव आ गया है। इससे मनुष्य के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। इससे बचने के लिए सभी योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने आप से जानने का प्रयास करना है। इसके लिए योग की एक माध्यम है। योग परमात्मा से मिलने का एक साधन है। सरकार ने लोगों में योग की अलख जगाने का काम किया है। वहीं अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर बीबीएमबी, निट, कुरूक्षेत्र पैनोरमा व गांव भूस्तला की राजकीय योगशाला के प्रांगण में सभी कर्मचारियों ने मिलकर योग किया।

कहॉं कहॉं किया गया योग

जिला स्तर पर चले इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शाहाबाद विधानसभा का हरियाणा के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, पिहोवा विधानसभा का हरियाणा शूगर फैड के चेयरमैन हरपाल सिंह चीका द्वारा विधिवत शुभारम्भ किया। कर वहीं अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर लाडवा विधानसभा, बीबीएमबी, निट, कुरूक्षेत्र पैनोरमा, जिला जेल, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय व गांव भूस्तला की राजकीय योगशाला के प्रांगण में सभी कर्मचारियों ने मिलकर योग किया।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *