Breaking News
Home / Uncategorized / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है

कैथल, जि8ला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी दिव्यांग मतदाताओं को मतदान में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है। जिला में लगभग साढे 7 हजार दिव्यांग व्यक्ति हैं, इनमें से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके तथा मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने से वंचित रहे पात्र दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान करके आगामी 12 अप्रैल तक वोट बनवाए जाएंगे।

डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश जगदीप सिंह, दिव्यांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों, नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्यक तथा संबंधित अधिकारियों के साथ जिला में सभी दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान करके मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने से वंचित रहे दिव्यांगों के वोट बनवाने बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतंत्र की मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पात्र दिव्यांग व्यक्तियों के वोट बनवाने तथा उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने दिव्यांग एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे 18 वर्ष पूर्ण करने वाले तथा मतदाता सूचियों में नाम दर्ज न करवाने वाले दिव्यांगों की पहचान करके जिला प्रशासन को सूचित करें ताकि जिला प्रशासन द्वारा इन व्यक्तियों की सुविधा अनुसार नजदीकी स्थल पर बूथ स्तर अधिकारी तैनात करके उनके मत बनवाए जा सकें। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि वे विभाग से दिव्यांग पैंशन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों में से ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें जो निर्धारित आयु पूर्ण करने के बावजूद भी मतदाता के रूप में मतदाता सूचियों में दर्ज नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसर सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हील चेयर आदि का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने जिला रैड क्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधियों को हर गांव में मतदान केंद्र अनुसार कम से कम एक-एक व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्यक अनामिका को निर्देश देते हुए कहा कि वे युवा क्लबों के वॉलिंटियर्स को मतदान के लिए दिव्यांग व्यक्तियों की मदद हेतू प्रोत्साहित करें ताकि सभी पात्र दिव्यांग मतदाता सुविधाजनक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाताओं के लिए वाहनों का भी विशेष प्रबंध किया जाएगा।

इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. बलविंद्र गर्ग, चुनाव नायब तहसीलदार राजपाल भूरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप शर्मा, चुनाव कानूनगो सुदेश, शमशेर व रमेश, जिला रैड क्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधि रामपाल सहित दिव्यांग एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *