कैथल, 5 अगस्त: जल शक्ति अभियान के जिला में सफल क्रियान्वयन के अवलोकन के लिए भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के आर्थिक सलाहकार देवेंद्र सिंह, हाउसिंह एवं शहरी मामले विभाग के निदेशक महेंद्र पाल खडोलिया तथा कृषि विभाग के उप सचिव मृत्युंजय कुमार मिश्रा आगामी 7 अगस्त से 9 अगस्त तक जिला में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। भारत सरकार की टीम जिला के विभिन्न गांवों में दौरा करके जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्योंं के बारे में फीडबैक लेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत केंद्र सरकार की ओर से जिला कैथल के लिए टीम गठित की गई है, जिन्होंने गत 15 जुलाई से 17 जुलाई तक कैथल का दौरा किया था और अब इस टीम का यह तीन दिवसीय दूसरा दौरा होगा
Home / Uncategorized / भारत सरकार की टीम जिला के विभिन्न गांवों में दौरा करके जल संरक्षण की दिशा में किए गए कार्योंं के बारे में फीडबैक लेंगे
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India