नीलोखेड़ी / करनाल 3 सित्मबर : गांव शामगढ़ की बेटियों ने भोपाल में हुई नोकायन प्रतियोगिता में दो गोल्ड ,दो सिल्वर ,दो ब्रोज जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ये बेटियां अब इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जाएगी चाइना जाएँगी। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने विशेष रूप से शामगढ़ में जाकर इन बेटियों का सम्मान किया , सुभाष चंद्र ने कहा की हरियाणा सरकार की खेल नीति को अन्य प्रदेशों से कहीं अधिक बेहतर है। सरकार की इस खेल नीति के बलबूते पर ही प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर प्रदेश की झोली में डाल रहे है।
इसके अलावा सरकार महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हरियाणा सरकार का मानना है कि महिला खिलाड़ी आज जिस प्रकार से हर खेल में अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा रही है, उसे देखते हुए महिला खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाए। उन्होंने कहा की पहले खिलाडियों के साथ खेल होता था लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने पुरानी निति को बदलते हुए प्रदेश में खेलों को लेकर बेहतर माहौल बनाया है।
भोपाल से खेलकर लौटे खिलाडी मनजीत शर्मा व मोनिका शर्मा के गाँव में पहुंचने पर सुभाष चंद्र ने बुके देकर सम्मानित किया ! उनके साथ मौजूद ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर कर उनको बधाई दी , उनका कहना था की इतिहास में पहली बार हमारी गांव की बेटियों ने गोल्ड मैडल जीता है ! खिलाडी मनजीत शर्मा व मोनिका शर्मा ने बताया की इस जीत का श्रेय मेरे परिवार को जाता है हमने सुबह शाम खूब मेहनत की है हमारे कोच ने हमे पुंडरक स्थित भाखड़ा नहर पर ने प्रैक्टिस करवाई हमने खूब मेहनत की जिसका फल आज हमे मिला है। उन्हने कहा की अब वे इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने चाइना जाएँगी। इस मौके पर डॉ संजय राणा , अनुराग जैन , चौ मुल्तान सिंह , जसबीर सिंह , नरेंद्र कुमार , कृष्ण शर्मा , राजपाल , राजकुमार शर्मा , राजकुमार शर्मा , संदीप कुमार , शिव कुमार , सतबीर , नरेश प्रजापत , संजीव , लीला राम , अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India