Breaking News
Home / Uncategorized / मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतू प्रोत्साहित करने के लिए वोटिंग ताई के अतिरिक्त अनेक कार्यक्रम क्रियान्वित किए जा रहे हैं

मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतू प्रोत्साहित करने के लिए वोटिंग ताई के अतिरिक्त अनेक कार्यक्रम क्रियान्वित किए जा रहे हैं

कैथल, 12 अप्रैल: अतिरिक्त उपायुक्त एवं लोकसभा चुनाव की स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी श्री आरके सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतू प्रोत्साहित करने के लिए वोटिंग ताई के अतिरिक्त अनेक कार्यक्रम क्रियान्वित किए जा रहे हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त श्री आरके सिंह लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में स्वीप से संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वोटिंग ताई के तहत ग्रामीण पारम्परिक वेश भूषा में सज-धज कर विशेषकर ग्रामीण महिला गांवों में महिला मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है। इसके अलावा भी जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्रों में विधानसभा अनुसार मतदाताओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी मतदान के प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंकों व एटीएम स्थलों पर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते बैनर्स लगाए जाएंगे। सभी सरकारी वाहनों पर पैम्फलेट चस्पा करके मतदाताओं को आगामी 12 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतू जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त कैथल शहर में वोटगिरि कार्यक्रमों का भी विशेष आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से शहर वासियों को अपने संवैधानिक मत के अधिकार का प्रयोग करने बारे प्रोत्साहित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के दौरान इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को वीवीपैट के साथ प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि लोगों को इस मशीन की कार्य प्रणाली के बारे में जागरूक किया जा सके। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के माध्यम से चुनाव रैलियां भी निकाली जाएंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग ताई के माध्यम से विशेष प्रचार किया जाएगा।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र हुड्डा, एलडीएम आरके कटारिया, कार्यक्रम अधिकारी रेणू पसरिचा, चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, चुनाव कानूनगो शमशेर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *